मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ धोखा किया: अखिलेश ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को बताया निंदनीय

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्र संघ चुनाव में समाजवादी छात्र सभा के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विमलेश…

भाजपा सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ धोखा किया: अखिलेश ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को बताया निंदनीय
भाजपा सरकार ने युवा पीढ़ी के साथ धोखा किया: अखिलेश ने छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना को बताया निंदनीय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के छात्र संघ चुनाव में समाजवादी छात्र सभा के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष विमलेश यादव को जीत पर बधाई एवं भविष्य की शुभकामनायें दी हैं। काशी विद्यापीठ में इस बार के चुनाव में सत्ताधारी समर्थित छात्र संगठन के सभी प्रत्याशी हार गये। विद्यापीठ में समाजवादी छात्र सभा ने जीत दर्ज कर अपना परचम एक बार फिर लहराया! छात्र संघ चुनावों के प्रति सरकार का रवैया उपेक्षापूर्ण है। छात्र विरोधी नीतियों के कारण युवा भाजपा को सबक सिखाने के लिये तैयार बैठे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने युवा पीढ़ी के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से नौजवान हताश हो गया है। मुख्यमंत्री जी के इशारे पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। प्रयागराज में दो दिन पूर्व भर्ती विज्ञापन की मांग कर रहे प्रतियोगी छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा। वहीं आज वाराणसी के बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शनरत छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 




अखिलेश यादव ने कहा कि,''आज मुख्यमंत्री आवास के पास ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयनित बेरोजगार नौजवान जिन्हें नौकरी तो मिल गयी है लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। प्रदर्शन कर रहे उन बेरोजगारों को गिरफ्तार कर उत्पीड़न किया गया। बलिया में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में छात्रों को प्रोन्नत करने से जुड़े मुद्दे में अनियमितता को लेकर धरनारत छात्रों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।




अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार के अंतिम बजट में भी युवाओं के रोजगार की दिशा में कोई ठोस प्रबन्ध नहीं है। भाजपा की विध्वंसकारी नीतियों से युवाओं का पूरी तरह मोहभंग हो गया है। भाजपा की सरकार के कारण नौजवानों के भविष्य के सामने अंधेरा छा गया है। न रोजगार की व्यवस्था और न नौकरी की सम्भावना। सब कुछ नेस्तनाबूत हो गया है। विश्वविद्यालयों-कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी और नौजवान घोर निराशा में हैं।




 अखिलेश यादव ने कहा कि,''सेशल मीडिया पर देश भर के छात्र-नौजवान ‘मोदी जॉब दो‘ के माध्यम से अपना आक्रोश व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर प्रकट कर रहे हैं। यह भाजपा सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों का परिचायक है। युवाओं को इस बात की सच्चाई पता चल गयी है कि भाजपा सरकार के रहते देश में रोजगार की आशा करना निरर्थक है।





बता दें कि,''कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पैनल ने काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ चुनाव में अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है|एनसीयूआई के उम्मीदवारों ने संकाय प्रतिनिधि के रूप में भी आठ में से छह सीटें जीती हैं|




कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई को मिली जीत पर विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया 'युवाओं द्वारा रोजगार मांगने की जोरदार हुंकार भरने वाले दिन ही वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ के चुनाव के रिजल्ट युवा मन की एक झलक है। युवाओं ने मुद्दामूलक राजनीति पर मुहर लगाई है। एनएसयूआई के सभी विजयी छात्र संघ प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।'











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।