मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

UP: सीतापुर में महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र है, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास भी किया गया। घर से निकली महिला के साथ गुरुवार रात दरिंदगी हुई| एक महिल…

UP: सीतापुर में महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र है, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
UP: सीतापुर में महिला से सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पिता-पुत्र है, पीड़िता अस्पताल में भर्ती | फ़ोटो: TVL News

सीतापुर:  उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गैंगरेप के बाद महिला को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास भी किया गया। घर से निकली महिला के साथ गुरुवार रात दरिंदगी हुई| एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया|




सीतापुर के SP ने बताया, पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र है।"




संदना इलाके के एक गांव की 32 वर्षीय महिला मायके जाने के लिए गुरुवार को घर से सिधौली पहुंची। लेकिन यहां से वह मायके न जाकर दोपहर बाद ससुराल वापस जाने लगी। वह भटककर मिश्रिख आ गई। आरोप है कि नीमसार थाना क्षेत्र का श्रीनगर निवासी ठेलिया चालक रामकृष्ण महिला को मिश्रिख बस अड्डे से अपने घर ले आया।




रात में महिला के साथ रामकृष्ण (50) और उसके पुत्र संजय ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। वहां से भागी महिला एक खेत में पड़ी रही। शुक्रवार दोपहर बाद किसी तरह पीड़िता दूसरे गांव पहुंची और लोगों को जानकारी दी।



महिलाओं ने पीड़िता को कपड़े पहनाए और नैमिषारण्य पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी एनपी सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच परिवार के लोग भी आ गए। पीड़िता को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।