मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे भाजपा नेताओं के ऊपर, CM और डिप्टी CM के ऊपर गंभीर धाराएं हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओं, नाम लिखाओं‘ अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि 19 जनवरी से समाजवादी पार्टी के कार्…

सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे भाजपा नेताओं के ऊपर, CM और डिप्टी CM के ऊपर गंभीर धाराएं हैं: अखिलेश यादव
सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे भाजपा नेताओं के ऊपर, CM और डिप्टी CM के ऊपर गंभीर धाराएं हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओं, नाम लिखाओं‘ अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि 19 जनवरी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान का फॉर्म भराएंगे। इसमें कोई छूटे नहीं। यह अभियान डिजिटल प्लेटफार्म पर भी चलेगा। 



अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए अपील की कि जिन लोगों के पास बिजली का कनेक्शन है, वह उसी नाम से फॉर्म भरें, जिस नाम से बिजली कनेक्शन है। जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है वह राशन कार्ड या आधार कार्ड में उल्लेखित नाम लिखाएं। 



यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है। बिजली का बिल बढ़ा-चढ़ाकर भेजा जा रहा है। आम जनता बहुत परेशान हैं। कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। समाजवादी पार्टी ने जनता को राहत देने के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने की पहले ही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बात जनता के बीच रखनी है। अब रैली सभा तो होनी नहीं है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता और प्रत्याशी जनता के बीच इस अभियान में जाएंगे।



 यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली कनेक्शन है। कुछ महीनों से बिजली के बिल नहीं आने की खबरें हैं। कहीं बढ़े हुए हजारों के बिल आ रहे हैं। इस बार जनता का ऐसा करंट लगेगा कि भाजपाइयों की जमानते जब्त हो जाएगी। खराब मीटर की जगह गुणवŸाा वाले मीटर लगना चाहिए। 


अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे भाजपा नेताओं के ऊपर हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऊपर गंभीर धाराएं हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट क्यों दिया और मुख्यमंत्री क्यों बनाया? अगर गंभीर मुकदमों की बात हो तो भाजपा कभी चुनाव नहीं लड़ पाएगी। अब्दुल्लाह आजम पर लगे मुकदमों को लेकर यादव ने कहा कि इनके खिलाफ भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर झूठे मुकदमे लगवाए। 



 यादव ने कहा कि भाजपा के लोग अन्नदाता को आतंकवादी कहते हैं तो किसानों द्वारा पैदा किया गया अनाज क्यों खाते हैं। आज किसानों के धान की लूट हो रही है, अभी गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। आज कमाई आधी हो गई है, महंगाई दोगुनी हो गई है।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोक दल, ओमप्रकाश राजभर, श्रीमती कृष्णा पटेल, महान दल, संजय चौहान जी की पार्टी का गठबंधन है। भाजपा डरी हुई है। अब तो हमारे साथ स्वामी प्रसाद मौर्य समेत और भी कई बड़े नेता आ गए हैं। वहीं दूसरी तरफ जनता भाजपा से बहुत नाराज हैं। भाजपा हार के डर से बौखलाई हुई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और सहयोगी दलों पर झूठे मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है। प्रदेश का किसान, नौजवान, बेरोजगार, भाजपा के इस अन्याय अत्याचार का जवाब देगा। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने महंगाई बढ़ाई है। किसान बर्बाद हो गया। नौजवानों के पास नौकरी रोजगार नहीं है। बीजेपी ने एयरपोर्ट, पोर्ट, हवाई जहाज, पानी के जहाज सब बेचने का काम किया है। बैंकों में ब्याज दर कम हो गई है। अर्थव्यवस्था को लेकर बहुत बड़े-बड़े सवाल हैं। जिसका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको न्याय और सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी समाजवादी सिद्धांत लागू करना चाहती है जिसमें सबको रोटी, कपड़ा और मकान मिले। पिछली बार सपा सरकार के दौरान हमने मेट्रो चलाई और ऐसी संस्थानों का विकास किया जिसके जरिए नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिला। आम जनता का फायदा हुआ। हम बीपीएड टीईटी, शिक्षामित्र समेत तमाम उन संगठनों के साथ हैं, जो नौकरी और रोजगार के लिए लगातार अपनी मांग कर रहे हैं। हम उनके ज्ञापन और मांगों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। 



यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में लखनऊ में एचसीएल आया जिसमें    चार हजार से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष नौकरी और रोजगार मिला है। लखनऊ मेट्रो में तीन हजार से ज्यादा नौकरियां मिली। कानपुर मेट्रो में 12 सौ नौकरियां मिली। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से इनवेस्टर मीट किया था लेकिन उत्तर प्रदेश में कहीं इन्वेस्टमेंट नहीं हुआ। किसी भी जिले में उद्योग नहीं लगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया और झूठे वादे किए। अब जनता इनकी जवाबदेही तय कर इन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।