मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुस्लिम तुष्टिकरण की नीयत.. : सपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के ममता बनर्जी के ऐलान पर संजय निषाद

लखनऊ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के ऐलान पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि,',''म…

मुस्लिम तुष्टिकरण की नीयत.. : सपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के ममता बनर्जी के ऐलान पर संजय निषाद
मुस्लिम तुष्टिकरण की नीयत.. : सपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के ममता बनर्जी के ऐलान पर संजय निषाद | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा की वर्चुअल रैली को संबोधित करने के ऐलान पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि,',''मुस्लिम तुष्टिकरण की नीयत पर ये लोग मूवमेंट कराना चाहते हैं। वे (ममता) CM हैं किसी भी प्रदेश का दौरा कर सकती हैं। अगर उनकी इच्छा है तो यहां अलग से चुनाव लड़ना चाहिए|



वही आज, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में ‘300 यूनिट मुफ्त बिजली पाओं, नाम लिखाओं‘ अभियान की घोष???ा करते हुए कहा कि 19 जनवरी से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान का फॉर्म भराएंगे। इसमें कोई छूटे नहीं। यह अभियान डिजिटल प्लेटफार्म पर भी चलेगा। 



अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए अपील की कि जिन लोगों के पास बिजली का कनेक्शन है, वह उसी नाम से फॉर्म भरें, जिस नाम से बिजली कनेक्शन है। जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है वह राशन कार्ड या आधार कार्ड में उल्लेखित नाम लिखाएं। 



यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को ठगा है। बिजली का बिल बढ़ा-चढ़ाकर भेजा जा रहा है। आम जनता बहुत परेशान हैं। कई लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। समाजवादी पार्टी ने जनता को राहत देने के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने की पहले ही घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बात जनता के बीच रखनी है। अब रैली सभा तो होनी नहीं है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता और प्रत्याशी जनता के बीच इस अभियान में जाएंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।