मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी में सबसे ज्यादा अपराधी, आपराधिक मामले वाले व्यक्ति को बनाया मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली है। समाजवादी सरकार में प्रदेश में सभी को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेग…

बीजेपी में सबसे ज्यादा अपराधी, आपराधिक मामले वाले व्यक्ति को बनाया मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का हमला
बीजेपी में सबसे ज्यादा अपराधी, आपराधिक मामले वाले व्यक्ति को बनाया मुख्यमंत्री: अखिलेश यादव का हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली है। समाजवादी सरकार में प्रदेश में सभी को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त मिलेगी। किसानों की सिंचाई मुफ्त होगी। इस वादे के पीछे बिजली उत्पादन से सम्बन्धित तमाम योजनाएं है जो पूरी की जाएगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसान आंदोलन में सभी मृतक किसानों के परिवारों को 25-25 लाख की मदद दी जाएगी। मृतक किसानों के सम्मान में स्मारक भी बनेगा। 



अखिलेश यादव ने आज मीडिया से वार्ता में कहा कि जिस दिन गाजीपुर से हमारा रथ चल कर लखनऊ पहुंचा था, उसी दिन भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा करंट लगा और अगले दिन ही उन्होंने किसानों के खिलाफ तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया। नए वर्ष पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने का फैसला लिया तो हमने सारी चीजों का आकलन करने के बाद यह किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने अगर अच्छे से काम किया होता तो बिजली की कमी नहीं होती और समय से पावर प्लांट तैयार हो जाते। 



यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि रोजा थर्मल प्लांट तैयार हो गया जो नेताजी ने बनाया था। अनपरा डी का प्लांट भी समाजवादी सरकार में लगा। एटा में सुपर क्रिटिकल प्लांट लगाया। मिर्जापुर में फ्रांस के राष्ट्रपति जी ने जिस सोलर प्लांट का उद्घाटन किया वह योजना समाजवादी सरकार की थी। ललितपुर, महोबा, झांसी, मैनपुरी सभी जगह सोलर प्लांट तभी लगे। 



अखिलेश यादव ने कहा कि जिस वक्त पूरी तरह से समाजवाद लागू हो जाएगा वही रामराज का आना होगा। उन्होंने कहा जो व्यक्ति अकेला रहता हो वह जीवन की खुशबू को क्या समझेगा? जीवन की खुशबू भाजपा को पसंद नहीं। इत्र का कारोबार हमें जोड़ता है इसलिए भाजपा इसे तोड़ने में लगी है। जैन समाज अल्पसंख्यक है जो इत्र व्यवसाय में जुड़ा है इसलिए इन पर हमला हुआ। अल्पसंख्यक ऐंग्लो इडियन की विधानसभा में रिजर्व सीट भी भाजपा सरकार ने खत्म कर दी। सिखों पर भी हमले हुए थे। 



अपराधियों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी बीजेपी में है। भाजपा के ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मुकदमे हैं। भाजपा ने आपराधिक मुकदमे वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। ये मुख्यमंत्री तो भाजपा के सदस्य भी नहीं हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा बहुत झूठ बोलती है। इससे ज्यादा झूठी कोई पार्टी नहीं हो सकती है। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। यह सरकार किसानों के खिलाफ है। सांड़ सड़कों पर घूम रहे हैं। किसानों की खेती बर्बाद कर रहे हैं। यह मुख्यमंत्री सांड़ भी नहीं पकड़वा पा रहे हैं। किसानों को खाद, बिजली, नहीं मिल रही है। डीजल नहीं मिल रहा है। 



 एक सवाल के जवाब में यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी जाति, धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। जो लोग गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उन्हें जेल भेजना चाहिए। 





 यादव ने कहा कि भाजपा कारोबार की बात नहीं करती है यह नफरत करने वाले लोग हैं। यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसान सांड से परेशान है। सांड किसानों को घायल कर रहे हैं। प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर नफरत की राजनीति खत्म होगी। 




https://www.thevirallines.net/ajay-kumar-lallu-after-all-for-what-reason-is-the-government-saving-ajay-mishra-teni-ajay-kumar-lallu



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।