मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। अपने अहंकार में भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को तिल…

भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है: अखिलेश यादव
भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। अपने अहंकार में भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को तिलांजलि दे दी है और राजनीति की गरिमा से भी खिलवाड़ करने में संकोच नहीं किया है। भाजपा नेतृत्व का संविधान और लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में भी भरोसा नहीं रह गया है इसीलिए ऐसे दुस्साहसपूर्ण दावे किए जा रहे हैं कि उनकी सरकार हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। 




अखिलेश यादव ने कहा कि,'' लोकतंत्र में तो हर पांच वर्ष बाद जनता अपने जनप्रतिनिधियों-सांसदो,विधायकों का चुनाव करती है। जबरन सत्ता पर काबिज रहने का दावा तो संविधान के अनुरूप आचरण के विपरीत तानाशाही मानसिकता की साजिश का संकेत देता है। पिछले दिनों कन्नौज की एक घटना की बिना किसी संदर्भ के सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की। इसमें जिस भाषा का इस्तेमाल हुआ उससे राजनीति की साख को भी बट्टा लगा। पद का अन्यथा इस्तेमाल सत्ता के दुरूपयोग की अवांछित दुर्घटना ही मानी जाएगी।




अखिलेश यादव ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन वर्षों में भाजपा सरकार ने अनावश्यक मुद्दों में उलझाकर राज्य का बहुत अहित किया है। जनता के साथ यह बड़ा छल और धोखा है। दिन प्रतिदिन प्रदेश में गम्भीर अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। अपनी नफरत और समाज को बांटने वाली हरकतों को भाजपा छोड़ने का नाम नहीं लेगी क्योंकि उसी के सहारे उसकी सम्पूर्ण राजनीति संचालित होती है। भाजपा को आरएसएस निर्देशित करता है जिसका स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई नाता रिश्ता नहीं रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'' सच तो यह है कि भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है, अफसरशाही बेलगाम है और सत्ता दल के विधायक-सांसद भी अपनी सरकार के कामों पर उंगली उठा रहे हैं। इस सबसे त्रस्त मुख्यमंत्री जी ने सन् 2004 के लोकसभा चुनाव का सहारा लेकर अपने विरोध की दिशा मोड़ने का घटिया प्रयास किया है। लेकिन तब भी न तो वह जनता को बहका पाए थे और नहीं उसके वोट हथिया पाए थे। उनका ब्रम्हास्त्र अब उन्हीं के पास वापस आएगा।




अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मुख्यमंत्री जी( CM योगी) को सत्य का आचरण का पालन करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में ऐसी पहली सरकार है जो सत्य के अलावा कुछ भी बोलती रहती है। लोकतंत्र में सरकारें संविधान के आधार पर ही चलती है। पर यहां तो भाजपा ने संविधान के प्रति सम्मान भाव को ठेस पहुंचाने का इरादा जाहिर कर दिया है। भाजपा को यह हमेशा स्मरण रखना चाहिए कि लोकतंत्र मं जनता सर्वोपरि होती है। जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बहुत अच्छी तरह पहचान चुकी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।