जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो, किसको कौन ठोंक दे यह नहीं पता है: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला किया है| अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,''प्रदेश…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो, किसको कौन ठोंक दे यह नहीं पता है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला किया है| अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,''प्रदेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं सरकार को किसी की परवाह नहीं है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियां और माताएं हैं जिनके साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं। पहले भी हाथरस में एक दर्दनाक घटना हुई जिसे छिपाने में पूरी सरकार लग गई|
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ,''जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं ठोंक दो। कई बार मैंने कहा कि जनता जानती नहीं किसको ठोंकना है। कई बार किसको कौन ठोंक दो यह नहीं पता है। मुख्यमंत्री पर सबसे ज्यादा गंभीर धाराएं थीं। इतनी गंभीर धाराएं देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं थीं और वो धाराएं वापस ले ली गईं|
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘हाथरस की बेटी’ के बाद अब हाथरस में एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। भाजपा सरकार से हताश उप्र की नारियों ने अब तो इस सरकार से इंसाफ़ की माँग करना भी छोड़ दिया है। बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार भाजपा बाहर!
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।