मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे योगी

माल्दा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साध। योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने से रोका जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर लव-जि…

जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे योगी
जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे योगी | फ़ोटो: TVL News

माल्दा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साध। योगी ने आरोप लगाया कि बंगाल में जय श्री राम का नारा लगाने से रोका जाता है। उन्होंने राज्य सरकार पर लव-जिहाद को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ईद पर जबरन गोहत्या करवाई जाती है। हमारी सरकार बनने पर ये बंद हो जाएगा।




पश्चिम बंगाल के माल्दा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम ने कहा कि,''मैं ममता दीदी से कहना चाहता हूं कि कभी उत्तर प्रदेश में एक सरकार थी जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाती थी, उस सरकार का हश्र आपने देखा कि क्या हो गया है। इस बार बंगाल में TMC सरकार की बारी है। जो राम द्रोही हैं उनका भारत और बांगाल में कोई काम नहीं है|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,जब प्रधानमंत्री पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित प्रताड़ित हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों और ईसाईयों संरक्षण और सुरक्षित ठिकाना देने के लिए कानून बनाते हैं और उसे भारत में लागू करते हैं तो बंगाल में हिंसा क्यों होती है? ये हिंसा सत्ता प्रायोजित क्यों है| जब पीड़ित और प्रताड़ित मानवता को शरण देने की बात होती है तो यहां की सरकार विरोध करती है। जब घुसपैठियों को बाहर करने की बात होती है तो यहां की सरकार तिलमिला जाती है। यहां की सरकार घुसपैठियों के साथ है उसे यहां की जनता के साथ कुछ लेना देना नहीं|





उन्होंने कहा कि,''आज जब बंगाल में अराजकता और बदहाली दिखाई देती हैं तो पूरे देश को पीड़ा होती है।आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।  आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं|




योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''यहां लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है। हमने यूपी में कानून बनाया। लेकिन यहां तुष्टीकरण की राजनीति है।इसलिए राज्य सरकार गाय तस्करी और लव जिहाद को रोकने में असमर्थ है|हमारी सरकार बनने पर ये बंद हो जाएगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।