मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कासगंज में 3 लोगों की हत्या पर अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की बागडोर अब सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की रात ताबड़तोड़ गोली मारकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है| कासगंज में…

कासगंज में 3 लोगों की हत्या पर अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की बागडोर अब सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी
कासगंज में 3 लोगों की हत्या पर अखिलेश यादव ने कहा- प्रदेश की बागडोर अब सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार की रात ताबड़तोड़ गोली मारकर एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है| कासगंज में 3 लोगों की हत्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला|




अखिलेश यादव ने कहा,उत्तर प्रदेश की बागडोर अब भाजपा सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी है. उन्होंने कहा, कासगंज ज़िले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है. हत्यारों के फ़रार होने की ख़बर| नहीं_चाहिए_भाजपा




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''कासगंज ज़िले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्याओं से प्रदेश दहल गया है. हत्यारों के फ़रार होने की ख़बर है. उप्र में धारावाहिक आपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकलकर बदमाशों के हाथों में चली गयी है.  #नहीं_चाहिए_भाजपा #NoMoreBJP




वहीं समाजवादी पार्टी ने कहा 'रोगी सरकार' में ना महामारी से लड़ने की दक्षता है ना जनमानस को अपराधियों से सुरक्षित रखने का सामर्थ्य।  ये सक्षम हैं बस भ्रष्टाचार,अत्याचार और सत्ता का अपराधीकरण कर जंगलराज स्थापित करने में! कासगंज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या अत्यंत दुःखद!हत्यारों को पकड़ न्याय दे सरकार।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।