मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। सरकार में दा…

नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है: अखिलेश यादव
नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नीति, नीयत और नेतृत्व में पंगु राज्य की भाजपा सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। सरकार में दायित्व निर्वहन की जो इच्छाशक्ति होती है, उसकी भाजपा में दूर-दूर तक पहचान नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री जी ने शपथ लेने के बाद कई बड़े-बड़े वादे किए थे। यह भी कहा था कि वे प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त बनाएंगे। फिर वे इस कार्य की अवधि बढ़ाते रहे लेकिन उनका रिजल्ट कार्ड शून्य ही चल रहा है। वादे न निभाना और जनता को धोखे में रखना भाजपा की ऐसी कला है जिसमें वही पारंगत और विशेषज्ञ हैं।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के नाम पर प्रदेश में हजारों करोड़ रूपए लुटाए जा चुके हैं। वर्ष 2017-18 में 3793.80 करोड़, वर्ष 2018-19 में 3266.84 करोड़ तथा वर्ष 2020-21 में 2305.00 करोड़ रूपयों का बजट पास हुआ फिर भी सड़के वैसी ही टूटी-फूटी हैं। जब सड़के बदहाल है तो बजट की धनराशि का बंदरबांट होने का अंदेशा अस्वाभाविक नहीं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार जनहित की एक भी योजना नहीं लागू कर सकी है। वह घोटाला करने के नए-नए तरीके निकालती है। उसके साढ़े तीन साल के अब तक के कार्यकाल में विकास की सभी योजनाओं पर काम रूका हुआ है। समाजवादी सरकार की योजनाओं के प्रति उसका रवैया बदले और द्वेष की भावना से भरा है। समाजवादी सरकार के कामों पर अपना नाम लगाने का भाजपाई गोरखधंधा जनता की निगाहों में उपहास की वजह बन चुका है। लोगों का विश्वास भाजपाई वादो पर नहीं रह गया है।




उन्होंने कहा ,'समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार बेमिसाल सड़क बनाई जिस पर युद्धक विमान भी उतर चुके हैं। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे दो वर्ष से कम समय में बनाकर पूरा कर दिया था। केन्द्र की भाजपा सरकार छह वर्ष में भी ऐसी सड़क नहीं बना सकी।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रारम्भिक शुरूआत समाजवादी सरकार ने की थी, भाजपा अभी तक इसका निर्माण पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा को काम नहीं करना है काम के बहाने लूट का बेजोड़ रिकार्ड बनाना है। भाजपा सरकार ने ही सड़कों में गड्ढ़े किए हैं तो वह बताए इन सड़कों के गड्ढ़े कब तक भरे जायेंगे? चूंकि भाजपा सरकार के पास वैसे भी अपनी नाकामी पर लीपा पोती करने का एक वर्ष ही बचा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।