मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

ये वार्ता हैं या भाजपा का नया जुमला' : सरकार-किसान संगठनों के बीच 9वें राउंड की बातचीत भी बेनतीजा रहने पर अखिलेश का केंद्र पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत बेनतीजा होने पर नाराजगी जाहिर की है| सपा अध्यक्ष ने मोदी सर…

ये वार्ता हैं या भाजपा का नया जुमला' : सरकार-किसान संगठनों के बीच 9वें राउंड की बातचीत भी बेनतीजा रहने पर अखिलेश का केंद्र पर वार
ये वार्ता हैं या भाजपा का नया जुमला' : सरकार-किसान संगठनों के बीच 9वें राउंड की बातचीत भी बेनतीजा रहने पर अखिलेश का केंद्र पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत बेनतीजा होने पर नाराजगी जाहिर की है| सपा अध्यक्ष ने मोदी सरका पर निशाना साधते हुए कहा कि,,''जब करनी ही है मनमानी..  तो क्यों बुलाते हो बेमानी | ये वार्ता हैं या भाजपा का नया जुमला..



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि,, 'भाजपा सरकार जब तक कॉरपोरेट के लिए कारपेट बिछाती रहेगी, तब तक सड़कों पर बैठे किसानों के हित में फ़ैसला नहीं आनेवाला|




सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र और किसान संगठनों के बीच हुई बातचीत बेनतीजा होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट में कहा,'''जब करनी ही है मनमानी ... तो क्यों बुलाते हो बेमानी''  'भाजपा सरकार जब तक कॉरपोरेट के लिए कारपेट बिछाती रहेगी, तब तक सड़कों पर बैठे किसानों के हित में फ़ैसला नहीं आनेवाला. ये वार्ता हैं या भाजपा का नया जुमला|




पिछले 51 दिनों से जारी किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच 9वें दौर की बातचीत भी आज बेनतीजा रही| अब केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच अगली बातचीत 19 जनवरी को होगी|किसान नेताओं से बातचीत के बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''किसान यूनियन के साथ 9वें दौर की वार्ता समाप्त हुई। तीनों क़ानूनों पर चर्चा हुई। आवश्यक वस्तु अधिनियम पर विस्तार से चर्चा हुई। उनकी शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई। यूनियन और सरकार ने तय किया की 19 जनवरी को 12 बजे फिर से चर्चा होगी|




किसानों के साथ 9वें दौर की बातचीत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,''हमने किसान यूनियन से कहा है कि अपने बीच में अनौपचारिक समूह बना लें, जो लोग ठीक तरह से क़ानूनों पर चर्चा कर एक मसौदा बनाकर सरकार को दें।  हम उस पर खुले मन से विचार करने के लिए तैयार हैं| हमें उम्मीद है कि जल्द किसी नतीजे पर पहुंचेंगे| किसान संगठनों और सरकार के बीच 9वें दौर की वार्ता में तीनों क़ानूनों पर विस्तार से चर्चा हुई, इस दौरान शंकाओं के समाधान की कोशिश की गई|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।