मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

किसानों का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

लखनऊ: दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर शनिवार को (28 नवम्बर) उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सभी जिला-शहर इकाइयों ने प्रदेश के…

किसानों का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
किसानों का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाना चाहती है भाजपा सरकार: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर शनिवार को (28 नवम्बर) उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की सभी जिला-शहर इकाइयों ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।




उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अन्नदाता किसान भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को विवश है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किसानों की जमीन छीनकर, मंडी छीनकर, समर्थन मूल्य छीनकर, किसान को उसके खेत पर ही मजदूर बना देने और देश की खेती कार्पोरेट घरानों के हाथ में देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाये गये तीन काले कृषि कानूनों के विरूद्ध अन्नदाता किसान शांतिपूर्वक तरीके से इन काले कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।




अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''किसानों की जायज मांगों को मानने के बजाए भाजपा सरकारें किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछारें डालकर उनका उत्पीड़न कर रही हैं और हठधर्मिता अपनाकर लाठी, डण्डे के बल पर उनकी आवाज दबा रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। 




उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर उनकी आवाज दबाना चाहती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत दिल्ली पहुंचकर हाल ही में पारित तीन कृषि कानूनों के विरोध एवं विशेषकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर आन्दोलनरत किसान इस भीषण ठण्ड में सड़कों पर संघर्ष करने को विवश हैं किन्तु सरकार अपने दमनात्मक रवैये को अपनाते हुए उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। 




उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को तत्काल मानने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और किसानों के हितों के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी।



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा किये गये प्रदर्शन के क्रम में लखनऊ में जिला एवं शहर अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं श्री मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसी प्रकार जनपद फिरोजाबाद, गोण्डा, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर, कुशीनगर, बाराबंकी, बहराइच, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, सीतापुर, लखीमपुर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, बांदा सहित प्रदेश के सभी जनपदों में जिला एवं शहर इकाइयों द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।