मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पत्रकार और उनके साथी को घर में घुसकर जिंदा जलाया गया, दोनों की मौत, 5 संदिग्धों से पूछताछ जारी

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्रकार राकेश सिंह और उनके साथी पिन्टू साहू को घर मे घुसकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है| मृतक पत्रकार अपने बेड रूम से अपने सा…

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पत्रकार और उनके साथी को घर में घुसकर जिंदा जलाया गया, दोनों की मौत, 5 संदिग्धों से पूछताछ जारी
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में पत्रकार और उनके साथी को घर में घुसकर जिंदा जलाया गया, दोनों की मौत, 5 संदिग्धों से पूछताछ जारी | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्रकार राकेश सिंह और उनके साथी पिन्टू साहू को घर मे घुसकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है| मृतक पत्रकार अपने बेड रूम से अपने साथी पिन्टू साहू के साथ सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने घर मे घुसकर कमरे में ही दोनों को जिंदा जला दिया|



इस घटना में पिन्टू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राकेश गम्भीर रूप से झुलस गया|डॉक्टरों ने राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां सिविल हॉस्पिटल में राकेश ने भी दम तोड़ दिया|



बलरामपुर पुलिस ने बताया पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के प्रकरण में अभी तक 5 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अन्य संदिग्धों के लिए पुलिस टीमें फील्ड में हैं। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।बलरामपुर के SP देव रंजन वर्मा ने बताया ,''बलरामपुर के कलवारी गांव में कल रात एक पत्रकार (राकेश सिंह निर्भीक) के बेडरूम में आग लगने से पत्रकार और उनके एक दोस्त की मृत्यु हो गई। SP देव रंजन वर्मा ने बताया ,''अभी तक हमने 5 संदिग्धों को पकड़ा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|




SP देव रंजन वर्मा ने बताया,''पत्रकार राकेश सिंह के साथ घटी घटना में पुलिस द्वारा 3 संदिग्धों रवि चौहान,राम सूरत पूर्व प्रधान और बाबू मिश्रा को लाकर गहराई से पूछताछ की जा रही है।और भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा



इस मामले में उत्तर प्रदेश कानून-व्यवस्था के ADG प्रशांत कुमार ने बताया,''कुछ लोगों को नामजद किया गया है, उसके आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज़ है|




कोतवाली देहात बलरामपुर के ग्राम कलवारी निवासी पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक की शवयात्रा से पूर्व उनकी पत्नी विभा सिंह ने कहा कि मुझे पुलिस पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है। यदि दो दिन के अंदर सभी मुजरिम गिरफ्तार नहीं हुए तो वह कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपनी दो बेटियों के साथ आत्मदाह कर लेंगी।उन्होंने पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगाए। मौके पर पहुंचे सदर विधायक पलटू राम ने पत्रकार की पत्नी को दो दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया और कहा कि विभा सिंह को नौकरी तथा बेटियों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। विधायक के आश्वासन के बाद पत्रकार का शव श्मशान घाट के लिए भारी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।