मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

तानाशाही कहीं भी सफल नहीं हुई : मोदी सरकार पर अखिलेश का वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कोई भी सुखी नहीं है। किसान अपनी खेती बचाने के लिए जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहे हैं। बहरी सरकार उनकी…

तानाशाही कहीं भी सफल नहीं हुई : मोदी सरकार पर अखिलेश का वार
तानाशाही कहीं भी सफल नहीं हुई : मोदी सरकार पर अखिलेश का वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में कोई भी सुखी नहीं है। किसान अपनी खेती बचाने के लिए जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहे हैं। बहरी सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। क्रूरता की हद यह है कि किसानों की बात सुनने के बजाय उनके रास्ते में लोहे के जाल, कील कांटे और लोहे की दीवारें खड़ी की जा रही है। सरकार और किसान के बीच में यह विभाजन रेखा खींचना देश और लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।




सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि ,''कैसी विडम्बना है कि देशवासियों का पेट भरने वाला अन्नदाता किसान आज भाजपा द्वारा लांछित और अपमानित किया जा रहा है। उसे आतंकवादी बताकर उससे निबटने की वैसी ही तैयारियां की जा रही है जैसी सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाकर की जाती है। किसान ही है जो खेत में अन्न उगाता है और उसका बेटा सीमा की रक्षा के लिए अपना बलिदान देता है। किसान की किस्मत के साथ क्या ऐसा खेल खेला जा सकता है? उसको दिल्ली में आकर अपनी व्यथाकथा सुनाने से रोकने के लिए नाकाबंदी की जा रही है।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा जो नए कृषि कानून लाई है, उससे पूरे देश का किसान न केवल चिंतित है अपितु आक्रोशित भी है। भाजपा दमन के जरिए किसानों की आवाज को दबाना-कुचलना चाहती है पर वह न भूले कि इतिहास बताता है कि झूठ और अन्याय की जड़े नहीं होती है, जनाक्रोश के आगे सत्ता की एक नहीं चलती है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''किसान कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे है। वे केवल तीनों काले कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का कानून बनाने की मांग कर रहे है। सरकार इन्हें मानने के बजाय दूसरे विकल्प सुझा रही है जो किसानों को अमान्य है। भाजपा सरकार जो कर रही है वह अलोकतांत्रिक और अमानवीय है। तानाशाही कभी कहीं भी सफल नहीं हुई है।



सपा नेता ने कहा है कि,' चुनाव से पहले भाजपा किसानों की नहीं अपने पूंजीपति मित्रों की खुशहाली के लिए प्रयासरत है। चंद पूजीपतियों को सरकार सब तरह की सुविधाएं देने के लिए कृषि कानूनों के माध्यम से रास्ता बना रही है। किसान जान रहे है कि उनकी खेती बंधक बन जाएगी, उनका स्वामित्व खत्म हो जाएगा और उनको अपनी फसल व्यापारियों की मर्जी पर उनकी तय कीमत पर बेचनी पड़ेगी। वे इसका विरोध कर रहे हैं तो उनके खिलाफ दमन चक्र चलाया जा रहा है।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है वहीं लागत मूल्य तक ना मिलने से परेशान किसान सड़कों पर है। किसानों की आय दुगनी करने वाली भाजपा सरकार में यह है किसानों की दुर्दशा। आज किसान से लेकर नौजवान तक अपने को ठगा महसूस कर रहे है। लेकिन केन्द्र सरकार की आंखो का पानी मर गया है।



सपा नेता ने कहा है कि,''समाजवादी पार्टी प्रारम्भ से ही किसानों के साथ है। किसान यात्रा, समाजवादी किसान घेरा, चौपाल और किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाल कर समाजवादी पार्टी ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी नीतियों का विरोध किया है। समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी होने के नाते हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। समाजवादी पार्टी गांव-गांव में जाकर भाजपा सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों का पर्दाफाश करती रहेगी और जनसंवाद, जनसम्पर्क के माध्यम से किसानों के पक्ष में जनजागरण करेगी। किसानो के साथ समाजवादी पार्टी का संवाद अभियान जारी है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।