मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूर्व MLA की निर्मम हत्या पर अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा-BJP राज में प्रदेश की जनता चिंतित ही नहीं, भयभीत भी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या कर दी| पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना के बेटे को…

पूर्व MLA की निर्मम हत्या पर अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा-BJP राज में प्रदेश की जनता चिंतित ही नहीं, भयभीत भी
पूर्व MLA की निर्मम हत्या पर अखिलेश यादव ने बोला योगी सरकार पर तीखा हमला, कहा-BJP राज में प्रदेश की जनता चिंतित ही नहीं, भयभीत भी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट पीट कर पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना की निर्मम हत्या कर दी| पूर्व विधायक निर्वेन्द्र मुन्ना के बेटे को भी अधमरा कर दिया| पूर्व MLA की निर्मम हत्या पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला| श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि,पूर्व विधायक की निर्मम हत्या व उनके पुत्र पर हुए क़ातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है.




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'' पुलिस की उपस्थिति में आज दिनदहाड़े लखीमपुर में तीन बार के विधायक रहे श्री निर्वेन्द्र मुन्ना जी की निर्मम हत्या व उनके पुत्र पर हुए क़ातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है. श्रद्धांजलि!  भाजपा राज में प्रदेश की जनता क़ानून-व्यवस्था के विषय पर चिंतित ही नहीं, भयभीत भी है.  निंदनीय!




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया,''लखीमपुर में पूर्व MLA श्री निर्वेन्द्र कुमार मुन्ना पर सत्ता संरक्षित बेखौफ अपराधियों द्वारा हमला कर उनकी जघन्य हत्या एवं उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल करना दहला देने वाली वारदात! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! अब कौन सा बहाना बनाएंगे CM ? दोषियों को सख्त सजा दिला हो न्याय।




बता दें कि,'लखीमपुर खीरी में रविवार को जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं बेटे को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया है।लखीमपुर के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के त्रिकौलिया पढ़ुवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष रविवार को दिन में ही भिड़ गए।जमीन का विवाद सुलझाने गए पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी। उन्हेंं अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।




पुलिस का कहना है कि विवाद के दौरान पूर्व विधायक को हार्टअटैक पड़ा। इससे उनकी मौत हो गई। वहीं पूर्व विधायक के पुत्र ने उनकी पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में पुलिस पर दबंगों से मिलीभगत का आरोप है। लखीमपुर खीरी की निघासन विधानसभा से निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना तीन बार के निर्दलीय विध??यक रहे है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।