लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधी नहीं, भाजपा सरकार ही कहीं गायब हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता को सुरक्षा नहीं मिल रही है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपराधों की शरणस्थली बना दिया है। समाजवादी सरकार ने राज्य को विकास और शांति-व्यवस्था के मामलों में जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया था भाजपा ने उसको रसातल की ओर धक्का दे दिया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि,''हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि फर्रूखाबाद के भाजपा सांसद कह रहे है कि मुख्यमंत्री जी से जिस अधिकारी की शिकायत करो उसी को जांच मिल जाती है। गोरखपुर के विधायक जी को विधायक होने पर शर्म लगने लगी है। कई विधायक अपनी मायूसी की व्यथा सुनाते रहते हैं। भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रदेश में हिंसा को बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी के वीवीआईपी जिले गोरखपुर में दिनदहाड़े डबल मर्डर हो गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, बलिया में सहारा समय के पत्रकार श्री रतन सिंह को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। इनके दो पुत्र हैं। भाजपा राज में इसके पूर्व भी कई पत्रकारों की कर्तव्यपालन के दौरान हत्याएं हुई हैं।
उन्होंने कहा,'आजमगढ़ में बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या हुई। सुल्तानपुर में आबकारी सिपाही को गोली मारी गई। बाराबंकी में युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई। गाजियाबाद में युवक को 6 गोलियां मारी गई। फैजाबाद में भाजपा नेता की हत्या हुई। लखीमपुर में स्काॅलरशिप फार्म भरने गई 18 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई।
अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, बागपत में 8वीं कक्षा की दलित छात्रा को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप हुआ। उन्नाव में मासूम की गला काटकर हत्या हुई। बिजनौर में एक युवक की और फतेहपुर में भी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रयागराज में समाजवादी नेता पुनीत पाण्डेय पर हमला किया गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि,''राजधानी लखनऊ भी अपराध नगरी बनती जा रही है। आए दिन यहां अपराधिक घटनाएं घटती रहती हैं। कबीरमठ के अंदर प्रशासनिक अधिकारी को सुबह करीब 09ः00 बजे सोमवार को गोली मारी गई। दो दिन पहले बंथरा में प्रेमी के संग निकली युवती का शव पेड़ से लटका मिला। सीतापुर रोड़ पर एक युवती के अपहरण का प्रयास हुआ। चिनहट के मटियारी क्षेत्र में दो भाइयों ने तीसरे भाई की हत्या कर दी। दुबग्गा में एक कालोनी में पड़ोसी युवक ने मजदूर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
उन्होंने कहा,'लखनऊ में ही, जहां पुलिस मुख्यालय के साथ मुख्यमंत्री जी का आवास एवं कार्यालय दोनों है, सरोजनीनगर क्षेत्र के पारा थानांतर्गत सरोसा ग्राम में दलित परिवार की 12 साल की बच्ची सुबह घर से निकली थी, शाम को उसका शव नहर के पास पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। यहा भी आरोप है कि मृत बच्ची का शव बदल दिया गया था। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, भाजपा ने अपने काले कारनामों से उत्तर प्रदेश के सम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है। साढ़े तीन वर्षों में भाजपा सरकार की उपलब्धि के नाम पर बर्बादी ही उत्तर प्रदेश को मिली है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने उत्तर प???रदेश का जितना अहित किया उतना किसी दूसरी सरकार में नहीं हुआ।
बलिया में सहारा समय के पत्रकार रतन सिंह की सोमवार 24 अगस्त 2020 को दबंग अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से पत्रकार के परिजन को 2 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। अखिलेश यादव ने राज्य की भाजपा सरकार से पत्रकार के पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपए की आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की है।