मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM की कागजी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा: प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर अखिलेश का हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के कुशासन के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री जी की कागजी सख्ती और बड़बोला…

CM की कागजी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा: प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर अखिलेश का हमला
CM की कागजी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा: प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर अखिलेश का हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा के कुशासन के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री जी की कागजी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर असंवेदनशील और असफल भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दुराचार प्रदेश बन गया है। सरेआम राजधानी में भी गोलियां चल रही हैं। दहशत के इस माहौल में भी मुख्यमंत्री जी ठोक दो और राम नाम सत्य कर दो का जाप अलाप रहे हैं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''राजधानी लखनऊ में विभूतिखण्ड में सरेआम गोलियां चली। लूट, अपहरण की घटनाएं रोज ही होती है। ठाकुरगंज लखनऊ में प्रापर्टी डीलर की हत्या हुई। 'बस्ती जनपद में ट्रिपल मर्डर से लोग डरे है। एक प्लेसमेंट एजेंसी के एजेंट का अपरहरण किया गया। जौनपुर में फिरौती के लिए एक 7 वर्ष के मासूम की अपहरण के बाद हत्या की गई। कई कुख्यात अपराधियों के गुर्गे अभी भी वसूली के धंधे में लगे है। सचिवालय तक के फर्जी पास लगाकर अपराधी घूूम रहे है।



 उन्होंने कहा,'मुख्यमंत्री जी के गृृह जनपद गोरखपुर में 18 वर्षीया युवती की रेप के बाद हत्या कर लाश फेंक दी गई। इटावा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को पीट-पीटकर कर मार डाला गया। गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई। बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी की तो हद हो गई। आजमगढ़ की युवती का जौनपुर में गैंगरेप कर वीडियों वायरल करने का शर्मनाक मामला हुआ है। मुरादनगर में श्मशान दलाली कांड में 25 जाने गई। इसने साबित कर दिया है कि श्मसान पर राजनीति करने वाली भाजपा का भ्रष्टाचार कोई भी जगह नहीं छोड़ता है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''सत्ता संरक्षित जानलेवा शराब का धंधा भी खूब चल रहा है। बुलन्दशहर के जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीकर कई लोगों की जाने गई, गत तीन वर्षों में दर्जनों जिलों में शराब पीकर मरने वालों की गिनती बढ़ती गई है। पुलिस की लापरवाही ने कितने ही परिवारों को बेसहारा कर दिया है।



उन्होंने कहा,' इन दिनों अपराध की दुनिया में साइबर ठगी का भी जोर चल रहा है। बैंक या बीमा अधिकारी बनकर फोन पर लोगों से निजी जानकारी हासिल कर उनके खातों से लाखों रूपए उड़ाने के मामले अब आए दिन थानों में दर्ज हो रहे है। ज्यादातर मामलों में न अपराधी पकड़ में आते है न हड़पी गई रकम वसूल हो पाती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि  भाजपा राज में बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश विश्व में कुख्यात हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता का भरोसा भी भाजपा सरकार से टूट गया है। आशा की जाती है कि अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया प्रदेश में बढ़ते अपराधों का संज्ञान अवश्य लेंगी।



उन्होंने कहा,'अपराध नियंत्रण भाजपाई मुख्यमंत्री जी के वश में नहीं। मुख्यमंत्री जी जाने किस आधार पर कहते हैं कि अपराधियों ने प्रदेश छोड़ दिया है जबकि अपराधियों ने नहीं, अपराध नियंत्रण के लिए जिम्मेदार अफसरों ने ही अपना दायित्व निभाना छोड़ दिया है। जनता भाजपा से निजात पाने को व्याकुल है। एक वर्ष के बाद ही जनता को भाजपा कुशासन से मुक्ति मिल सकेगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।