नई दिल्ली: घरेलू विमानन कंपनी गो एयर के एक पायलट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है।शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्विटर पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए एक वरिष्ठ पायलट को बर्खास्त कर दिया है|
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि,''वरिष्ठ पायलट को बर्खास्त कर दिया गया, जिन्होंने ट्विटर पर पीएम मोदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की| कंपनी ने कहा कि,'' गो एयर की जीरो टोलरेंस ???ी नीति है और सभी कर्मचारियों के लिए कंपनी के रोजगार नियमों, विनियमों और नीतियों जिसमें की सोशल मीडिया भी शामिल है, का पालन करना अनिवार्य है|
वहीं, पीएम मोदी को लेकर किए गए अपने ट्वीट पर सीनियर पायलट ने भी माफी मांगी है। सीनियर पायलट ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री को लेकर किए गए ट्वीट्स और अन्य आपत्तिजनक ट्वीट्स के बारे में माफी मांगता हूं, जिससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं। पायलट ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि गो एयर का सीधे या परोक्ष रूप से मेरे किसी भी ट्वीट से कोई संबंध नहीं है और यह मेरे व्यक्तिगत विचार थे। मैं अपने द्वारा किए गए कार्यों के लिए पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगना चाहता हूं और परिणाम को स्वेच्छा से स्वीकार करना चाहता हूं।