मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 अक्टूबर 2026

पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है भाजपा सरकार':बोले अखिले- झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब विपक्षी नेताओं पर शारीरिक हमले...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक…

पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है भाजपा सरकार':बोले अखिले- झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब विपक्षी नेताओं पर शारीरिक हमले...
पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है भाजपा सरकार':बोले अखिले- झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब विपक्षी नेताओं पर शारीरिक हमले... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज जिस प्रकार संविधान पर हमले हो रहे हैं, नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के बाद अब शारीरिक हमले तक हो रहे हैं, ये भाजपा की राजनीतिक कुत्सित इरादे का परिणाम है। दूसरों पर सिंडीकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले लोग वास्तव में ‘संघीकेट‘ से संचालित हैं।




पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि,'' नाजी प्रचार का मूल सिद्धांत था कि झूठ को सौ बार दुहराओं ताकि वह लोगों को सच लगने लगे, इसे भाजपा नेतृत्व और सरकार ने अक्षरशः पालन करने का मन बना लिया है। चार साल के षासन काल में भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गति अवरूद्ध करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पिछली सरकार के कामों को कोसना और फिर उन्हीं के कामों को अपना बताकर खुद ही अपनी प्रशंसा करने लगना मुख्यमंत्री जी का मुख्य करतब रहा है। इसे वे अपनी सफलता भी मानते हैं।



दरअसल, भाजपा के लिए सिर्फ येनकेन प्रकारेण चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जनस्वास्थ्य, शिक्षा या रोजगार नहीं। एक उदाहरण, बदायूं में समाजवादी पार्टी के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कालेज का काम भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया।




यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार ने झूठ की एक बानगी और दिखाई जब उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय की नौकरियों के बारे में अनर्गल बयान दिया। जबकि उनके चार वर्षों की वास्तविकता यह है कि 2012 से 2017 के बीच समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही उत्तर प्रदेश में विकास का काम किया है। भाजपा सरकार में तो धेले भर का काम राज्य में नहीं हुआ। सरकारी नौकरियों के बारे में निराधार और बिना किसी ठोस तथ्य के आरोप लगाना अनैतिकता हैं।



उन्होंने कहा,''उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को पहले नौकरी व कारोबार देने के झूठे ट्वीट हटाने पड़े, अब 5 एक्सप्रेस-वे बनाने के झूठे होर्डिंग्स भी हटवाने पड़ेंगे। वस्तुत ये संकीणमार्गी स्वयं कोई महामार्ग नहीं बनवा सकते, ये तो बस झूठ के महामार्गी है, जिन्हें अब जनता हटाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर फर्जी एनकाउण्टर ओर हिरासत में मौतों की जांच की जाएगी। मानवाधिकार आयोग की रिपोर्टों और पीडि़त परिवारों की मांगों पर कार्यवाही होगी।



यादव ने कहा है कि,'भाजपा सरकार पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है। हर स्तर पर उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मर्यादा तोड़ दी है और प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया है। विपक्ष के प्रति बदले की भावना से काम करने वाली भाजपा को जानना चाहिए कि सत्ता पर किसी का स्थायी एकाधिकार नहीं होता है। लोकतंत्र में सरकारें आती हैं, जाती हैं लेकिन जिस तरह की अमयार्दित भाषा और दम्भी व्यवहार भाजपा विपक्ष विशेषकर समाजवादी पार्टी के प्रति दिखाती है जनता उसे सहन नहीं करेगी और वह सन् 2022 में उसे उखाड़ फेंककर ही दम लेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।