मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

West Bengal Election 2021: कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची में 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्…

West Bengal Election 2021: कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी
West Bengal Election 2021: कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है| पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी सूची में 34 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने अब तक 50 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।



कांग्रेस की 34 उम्मीदवारों की इस सूची में 6 उम्मीदवार तीसरे चरण के हैं, 8 उम्मीदवार चौथे चरण के हैं जबकि तीन उम्मीदवार पांचवें चरण के हैं, वहीं एक उम्मीदवार छठे चरण का है| इसके अलावा सातवें चरण के सात उम्मीदवारों के नाम कांग्रेस की सूची में हैं जबकि आठवें चरण के नौ उम्मीदवारों का नाम भी जारी किया गया है|




कांग्रेस ने सिताई सीट से केशब चंद्र रे को टिकट दिया है वहीं अलीपुरद्वार से कांग्रेस देबा प्रसाद रॉय को उम्मीदवार बनाया है|इसके अलावा कांग्रेस ने माणिकचक से मोहम्मद मोत्तकिन आलम को उम्मीदवार बनाया है|बहरामपुर से कांग्रेस ने मनोज चक्रवर्ती को टिकट दिया है| हावड़ा मध्य से कांग्रेस के उम्मीदवार पलाश भंडारी हैं| 




ता दें कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी अपने उम्मीदवार की सूची जारी की है|  भाजपा ने बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए 27 वहीं चौथे चरण के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है| पश्चिम बंगाल में भाजपा ने तीन लोकसभा सांसदों और एक राज्यसभा सांसद को भी चुनावी मैदान में उतारा है| बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल चार सांसदों को मैदान में उतारा है। एक्टर यशदासगुप्ता चंडीतला सीट से किस्मत आजमाएंगे।  



केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया बंगाल की टॉलीगंज सीट से लडे़ंगे तो वहीं दिनहाटा सीट से भाजपा सांसद निशीथ प्रमाणिक को टिकट दिया गया है| इसके अलावा सांसद लॉकेट चटर्जी चुंचुरा सीट से चुनावी मैदान में होंगी|वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन दास गुप्ता तारकेश्वर सीट से चुनाव लड़ेंगे|











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।