मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा सरकार: अखिलेश का CM योगी पर निशाना

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्…

लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा सरकार: अखिलेश का CM योगी पर निशाना
लोगों की जिंदगियां उजाड़ने वाली सरकार बन गई है भाजपा सरकार: अखिलेश का CM योगी पर निशाना | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया है। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड़यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है। भाजपा की रणनीति निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को सन 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।        



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा सरकार की कुरीतियाँ प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिंदगियों से खेल रहें हैं। अब तो कोरोना संक्रमण प्रदेश के ग्रामीण लोगों में भी तेजी से फैल रहा है। शहरों के मुकाबले गाँवों में स्वास्थ्य ढांचा बेहद कमजोर है। जाँच, उपचार के लिए अस्पताल हैं नहीं। ऑक्सीजन की कमी आपातकाल है। माननीय न्यायालय ने भी कहा है कि ऑक्सीजन की से मरीजों की मौत के लिए भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकती है।     


  

अखिलेश यादव ने कहा है कि,''इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौतें हो रहीं हैं। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी तथाकथित फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। दवाएँ बाजार से गायब हैं। सीएमओ ऑफिस मैं अराजकता है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने मैं असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने मैं व्यस्त रहते हैं।       



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''सच तो यह है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को परेशानी और प्रताड़ना मिल रही है। भूख, बेकारी, गरीबी के अलावा इस सरकार से और क्या मिला है लोगों को। जब इनकी जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने की थी तब तो ये दूसरे राज्यों के चुनाव में लगे रहे। भाजपा सरकार लोगों की जिंदगियां उजाड़नेवाली सरकार बन गई है। वस्तुतः "जहाँ-जहाँ पैर पडे भाजपा के, वहाँ-वहाँ बंटाधार के हालात खुद-ब-खुद बन जाते हैं"।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।