मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

COVID-19 की तीसरी लहर अवश्य आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता लेकिन स्पष्ट नहीं है कि यह कब आएगी: केन्द्र सरकार

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के जारी कहर के बीच केन्द्र सरकार न?? कहा कि,'' देश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका नहीं जा सकता| सरकार ने कहा कि,''तीसरी COVID लहर अपरिहार्य है, ल…

COVID-19 की तीसरी लहर अवश्य आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता लेकिन स्पष्ट नहीं है कि यह कब आएगी: केन्द्र सरकार
COVID-19 की तीसरी लहर अवश्य आएगी, इसे टाला नहीं जा सकता लेकिन स्पष्ट नहीं है कि यह कब आएगी: केन्द्र सरकार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के जारी कहर के बीच केन्द्र सरकार न?? कहा कि,'' देश में कोरोना की तीसरी लहर को आने से रोका नहीं जा सकता| सरकार ने कहा कि,''तीसरी COVID लहर अपरिहार्य है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस समय पैमाने पर होगा। हमें तैयार रहना चाहिए| सरकार ने कहा कि,''इस तरह की लंबी COVID लहर जो हम देख रहे हैं, उसकी भविष्यवाणी नहीं की गई थी|



बुधवार को केन्द्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकर विजय राघवन ने तीसरी लहर की चेतावनी देते हुए कहा कि यह अवश्‍य आएगी| उन्‍होंने कहा  कि,''कोरोनावायरस संक्रमण के काफी मामले आ रहे हैं, इसलिए यह इस वक्त नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी| लेकिन यह अवश्य आएगी इसलिए हमें नई लहर के लिए तैयारी कर देनी चाहिए| स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को नहीं टाला जा सकता है|




केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट मूल स्ट्रेन की तरह की फैलते हैं। ये किसी अन्य तरीके से फैल नहीं सकते। वायरस के मूल स्ट्रेन की तरह यह मनुष्यों को इस तरह संक्रमित करता है कि यह शरीर में प्रवेश करते समय और अधिक संक्रामक हो जाता है और अपने और अधिक प्रतिरूप बनाता है।  


उन्‍होंने कहा  कि,''वैक्सीन, वर्तमान वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं।नए वेरिएंट भारत के साथ पूरी दुनिया में सामने आएंगे लेकिन ऐसे वेरिएंट ज्यादा होंगे जो अधिक संक्रामक होंगे।उन्होंने कहा कि भारत और पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इस प्रकार के वेरिएंट्स का पूर्वानुमान लगाने और उनके खिलाफ काम करने के लिए चेतावनी और संशोधित टूल विकसित करके तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गहन शोध का प्रोग्राम है जो भारत और अन्य देशों में चल रहा है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।