मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सपा के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं, अब 20 फीसदी भी आ गए हैं: अखिलेश का योगी पर पलटवार, बोले- फेल हो चुके हैं CM, दिल्ली वाले उन्हें पास नहीं करा पाएंगे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं फाइनल है। भाजपा सरकार ने लगातार लोगों को गुमराह करने…

सपा के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं, अब 20 फीसदी भी आ गए हैं: अखिलेश का योगी पर पलटवार, बोले- फेल हो चुके हैं CM, दिल्ली वाले उन्हें पास नहीं करा पाएंगे
सपा के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं, अब 20 फीसदी भी आ गए हैं: अखिलेश का योगी पर पलटवार, बोले- फेल हो चुके हैं CM, दिल्ली वाले उन्हें पास नहीं करा पाएंगे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं फाइनल है। भाजपा सरकार ने लगातार लोगों को गुमराह करने और नफरत फैलाने का काम किया है। जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है। परिवर्तन होना तय है। जनता भाजपा का सफाया करेगी। 



आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में अखिलेश यादव भाजपा छोड़कर आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर आदि के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में 400 सीटे जीतने का काम करेंगे। समाजवादी पार्टी वर्चुअल, डिजिटल और फिजकल हर तरह से तैयार हैं। अब साइकिल की रफ्तार कोई नहीं रोक पाएगा। हमारे पास कार्यकर्ताओं की ताकत है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। इस सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेण्डर महंगा करके कम्पनियों की तिजोरी भरी है। किसानों को दोगुनी आय का झूठा वादा किया। उसकी फसल की खरीद नहीं हुई। खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी कर ली। नौजवान को नौकरी मांगने पर लाठियां मिली। 



यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी फेल हो चुके हैं। कितने भी दिल्ली वाले आ जाएं उन्हें पास नहीं करा पाएंगे। समाजवादी पार्टी के साथ 80 प्रतिशत खड़े हैं अब 20 फीसदी भी आ गए हैं। भाजपा नेता तीन चौथाई नहीं तीन या चार सीट की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि साइकिल का हैंडल और पहिए ठीक हैं इसकी रफ्तार रुकने वाली नहीं, वह बहुत तेज चलेगी। 



 स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव ऊर्जावान, नौजवान और प्रगतिशील विचारों के हैं। उनके साथ मिलकर क्रांति करूंगा। आज का दिन दलितों, पिछड़ों के सम्मान का दिन है। भाजपा ने धोखा दिया है। उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। वह फिर 2017 की स्थिति में पहुंच जाएगी। 



स्वामी प्रसाद ने कहा कि लोहिया जी के समाजवाद और अंबेडकरवाद को बचाना पहला कर्तव्य है। भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। मकर संक्रांति पर भाजपा के अंत का इतिहास लिखने जा रहा है। हमारे इस्तीफे के बाद भाजपा के तमाम नेताओं ने संपर्क किया जबकि वे पहले विधायकों की बात नहीं सुनते थे। अब उनकी नींद इस इस्तीफे के बाद उड़ी है।



धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सपा में आने की कई वजह है। फिर से यूपी में समाजवाद कायम करना है। प्रतिबंध ना होता तो 10 लाख से बड़ी रैली होती। मकर संक्रांति के दिन शपथ लेते हैं कि बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। श्री अखिलेश यादव को सीएम बनाकर संविधान सुरक्षित किया। इन्होंने जो सम्मान दिया वह बसपा और भाजपा में नहीं मिला। श्री अखिलेश यादव को सन् 2024 में प्रधानमंत्री की शपथ दिलाएंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।