मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एसपी मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत बीजेपी के कई MLA सपा में हुए शामिल, कांग्रेस के पूर्व विधायक वंशीधर पहाड़िया भी हुए साइकिल पर सवार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज भाजपा सरकार छोड़कर आए कई मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, दर्जा प्राप्त राज्य मं…

एसपी मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत बीजेपी के कई MLA सपा में हुए शामिल, कांग्रेस के पूर्व विधायक वंशीधर पहाड़िया भी हुए साइकिल पर सवार
एसपी मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत बीजेपी के कई MLA सपा में हुए शामिल, कांग्रेस के पूर्व विधायक वंशीधर पहाड़िया भी हुए साइकिल पर सवार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज भाजपा सरकार छोड़कर आए कई मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक प्रमुखों,  ग्राम प्रधानों, आयोगों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 



आज के मुख्य आकर्षण रहे पूर्व मंत्री श्रम, सेवा योजन मंत्री एवं विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री आयुष एवं विधायक धर्म सिंह सैनी तथा पूर्व मंत्री एवं विधायक भगवती सागर जिनके समर्थकों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।



आज समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख है सर्वश्री विनय शाक्य विधायक एवं पूर्व मंत्री, रोशन लाल वर्मा विधायक, डॉ0 मुकेश वर्मा विधायक, चौधरी अमर सिंह विधायक, अली यूसुफ अली पूर्व विधायक, रामहेत भारती पूर्व मंत्री, नीरज मौर्य पूर्व विधायक, हरपाल सैनी पूर्व एमएलसी, बलराम सैनी पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह पटेल पूर्व विधायक, विद्रोही धनपत राम मौर्य पूर्व राज्यमंत्री, अयोध्या पाल पूर्व मंत्री आदि। 



 भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह, पूर्व विधायक कांग्रेस वंशीधर पहाड़िया, अखिल भारतीय संत गाडगे बाबा साहब अम्बेडकर मिशन के राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप चौधरी, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र मौर्य ने भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के सदस्यता ली है।




बसपा के पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा मौर्य, बसपा के पूर्व विधायक बलराम सैनी, भाजपा के पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री विद्रोही मौर्य आज सपा में शामिल हो गए|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।