मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झूठ बोलने और नाम बदलने वालों को जनता बदल देगी: भाजपा की नफरत की राजनीति पर कड़ी नजर रखें EC, अखिलेश की अपील

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों, छात्रों को पहले की तरह फिर लैपटॉप देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री और कि…

झूठ बोलने और नाम बदलने वालों को जनता बदल देगी: भाजपा की नफरत की राजनीति पर कड़ी नजर रखें EC, अखिलेश की अपील
झूठ बोलने और नाम बदलने वालों को जनता बदल देगी: भाजपा की नफरत की राजनीति पर कड़ी नजर रखें EC, अखिलेश की अपील | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार बनने पर हम नौजवानों, छात्रों को पहले की तरह फिर लैपटॉप देंगे। 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री और किसानों को मुफ्त सिंचाई यह हमारा दूसरा संकल्प है। श्री यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार केवल झूठे प्रचार पर चल रही है। समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग विभिन्न प्लेटफार्म पर जाकर भाजपा के झूठ को बेनकाब करेंगे। गरीबों, किसानों, नौजवानों के बुनियादी मुद्दों को उठाएंगे। 



समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मीडिया से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी एक तस्वीर लगा कर झूठ और दुष्प्रचार करने के मामले में दिल्ली में बैठने वाले भाजपा आईटी सेल के प्रभारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी की लीगल सेल मुकदमा दर्ज कराएगी। श्री यादव ने कहा कि पार्टी का आईटी सेल यह अभियान भी चलायेगा कि वह व्यक्ति (भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय) झूठा है और सरकार का पैसा लेकर समाज में नफरत और झूठ फैला रहा है। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। उन्होंने कहा सूचना विभाग के इस तरह के विज्ञापन के लिए जिम्मेदार अधिकारी और विज्ञापन बनाने वाली कम्पनी के खिलाफ समय आने पर कार्यवाही की जाएगी। 



यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपने सारे आयोजन और कार्यक्रम समाजवादी सरकार के बनाए स्टेडियम में करते हैं। उनके पास अपना काम बताने के लिए कुछ नहीं है। जनता तैयार बैठी है। इस बार झूठ बोलने वाले और नाम बदलने वालों को बदल देगी। जनता बहुत नाराज है वह इस बार भाजपा का सफाया करेगी। 



यादव ने कहा कि किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक के लिए परेशान है। महंगाई दुगनी और कमाईं आधी हो गई है। समाजवादी सरकार गरीब बच्चों की विदेश में पढ़ाई के लिए फण्ड बनाएगी। विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएगी। जनता इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर, सबको गले लगा कर चलने का काम करेगी, सभी वर्गों को सम्मान देगी, कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि भाजपा की नफरत की राजनीति पर कड़ी नजर रखें।  बीजेपी नेताओं के भाषणों की निगरानी कराई जाए। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनने पर 69000 शिक्षक भर्ती के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, एंबुलेंस कर्मी ड्राइवर, सभी की मदद की जाएगी उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन कर रहे नौजवान अब धरना देना बंद करें। अपमानित ना हो, अपने बूथ पर जाएं और भाजपा को हराने का काम करें, सरकार बनते ही समाजवादी पार्टी सभी को सम्मान देगी। एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि हम ऑनलाइन वोटिंग के पक्ष में नहीं हैं। जरूरत पड़े तो चुनाव आयोग 2 दिन वोटिंग कराएं या बैलेट से वोटिंग करा ले।



वर्चुअल रैलियों के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से अपील करेंगे कि वह पार्टियों को वर्चुअल रैलियों का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए कुछ फंड की व्यवस्था भी करें। श्री यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोगों के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी की गई है. बाबा साहब ने संविधान का जो रास्ता दिखाया है समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को उसी के अनुरूप सम्मान देने का काम करेगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।