मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- किसानों से हो रही लूट, ठोको नीति के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी

लखनऊ: आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्र…

भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- किसानों से हो रही लूट, ठोको नीति के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी
भाजपा सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- किसानों से हो रही लूट, ठोको नीति के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति गहरा आक्रोश है। इसकी नीतियों से विकास अवरूद्ध है और मंहगाई, बेकारी में वृद्धि हुई है। भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल है। प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत से सन् 2022 के चुनावों का भविष्य भी तय होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता का भरोसा बढ़ा है और इसमें शामिल होने के लिए बड़े नेता भी उत्सुक हैं।




अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से लड़ रही है। हमने शुरू में ही ज्यादा टेस्टिंग के लिए कहा था ताकि पता चले कि इसका संक्रमण कितना फैला है। इस वायरस से कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों सहित पत्रकारो की भी मौतें हुई है। लेकिन उसके बाद भी सरकार आंकड़े छुपा रही है और झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न तो कोरोना बीमारी से लड़ रही है और नहीं अस्पतालों में इलाज की सही व्यवस्था है। भाजपा सरकार अब कह रही है कि इस कोरोना वायरस के साथ हमें रहने की आदत डालनी होगी।





अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों की लूट हो रही है। धान किसान परेशान हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। भाजपा सरकार बताए कि दो बार भूमि पूजन के अलावा जो चार लाख करोड़ का एमओयू हुआ था उससे जमीन पर क्या काम हुआ? प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाए। 1090, यूपी डायल 100 सेवा जो अब 112 हो गई की प्रशंसा माननीय सर्वोच्च न्यायालय तक ने की थी। मुख्यमंत्री जी ने इन्हें बर्बाद कर दिया।




यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की ‘ठोको‘ नीति के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ी है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी स्वयं जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी लगातार काम कर रही है। उपचुनाव के परिणामों से जनता के रूझान का पता होगा और फिर विधान सभा के आम चुनावों का गणित बनेगा। समाजवादी सरकार के कामों को देख चुकी जनता भाजपा के प्रलोभन में फंसने वाली नहीं है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में लोग अब मुखर होकर बोल रहे है।




 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित थे सर्वश्री धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, संजय चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) केशव देव मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष महान दल, राममूर्ति वर्मा एवं याशर शाह पूर्व मंत्री, नवाब जान विधायक, अरविन्द कुमार सिंह एवं उदयवीर सिंह एमएलसी आदि।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।