लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिश्ठ नेता एवं सरोजनी नगर (लखनऊ) के पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव के पुत्र अभिषेक यादव के कोरोना संक्रमण से आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा,''अत्यंत दुःखद! सपा के वरिष्ठ नेता एवं सरोजनी नगर विधानसभा से पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर यादव जी के पुत्र श्री अभिषेक यादव जी का आकस्मिक निधन हृदय विदारक! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।
समाजवादी पार्टी मिर्जापुर के उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। समाजवादी पार्टी रायबरेली के पूर्व जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के बड़े भाई राम कुमार यादव (62वर्ष) का कोरोना संक्रमण के कारन निधन हो गया है। रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के स्वव ब्लाक प्रमुख की धर्म पत्नी रूपरानी का आज कानपुर स्थित अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया।
अखिलेश यादव ने इन सबके निधन से पार्टी और शोक संतप्त परिवारों की अपूरणीय क्षति हुई है एवं गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश यादव ने आज समाचार पत्र समूह के निदेशक एवं प्रधान संपादक शार्दूल विक्रम गुप्त के बड़े पुत्र शाश्वत विक्रम गुप्त (47वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश ने जहाँगीरगंज के वरिष्ठ पत्रकार दयाराम सिंह की पुत्रवधु रेनू सिंह (35वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।