मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम संभव दरें निर्धारित करें केंद्र: CM बघेल ने हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर वैक्सीन का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का अनुरोध किया है जिससे पूरे देश को समान दरों पर वैक्सीन प्राप्त हो सके। मु…

दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम संभव दरें निर्धारित करें केंद्र: CM बघेल ने हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी
दवाओं के मूल्य नियंत्रण प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम संभव दरें निर्धारित करें केंद्र: CM बघेल ने हर्षवर्धन को लिखी चिट्ठी | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर वैक्सीन का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने का अनुरोध किया है जिससे पूरे देश को समान दरों पर वैक्सीन प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय स्वागत योग्य है। 



उन्होंने आगे कहा,''सीरम इन्स्टीट्यूट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी है कि उनके द्वारा राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति वैक्सीन तथा निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति वैक्सीन की दर से वैक्सीन की आपूर्ति की जायेगी। राज्यों से यह अपेक्षा की जा रही है कि राज्य सरकारें निविदा अथवा नेगोसियेशन के माध्यम से वैक्सीन खरीदने की कार्यवाही करें। यह उल्लेखनीय है कि अभी तक सीरम इन्स्टीट्यूट द्वारा 150 रुपये की दर से वैक्सीन प्रदाय की जा रही है।




समाचार पत्रों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि भारत में कोविशील्ड विश्व में सर्वाधिक दरों पर प्रदाय की जा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि कोरोना के देश में बढ़ते प्रकोप की स्थिति को देखते हुए "अतिरिक्त लाभ" कमाने के उद्देश्य से सीरम इन्स्टीट्यूट द्वारा वैक्सीन की दरों में वृद्धि की गयी है। भारत सरकार से यह अपेक्षा है कि "दवाओं के मूल्य नियन्त्रण" प्रावधानों के तहत वैक्सीन की न्यूनतम संभव दरें निर्धारित करें ताकि देश की जनता को किसी भी प्रकार के शोषण से बचाया जा सके। चूंकि देश में मात्र 2 ही कम्पनियां वैक्सीन निर्माण कर रही है, अतः निविदा के माध्यम से वैक्सीन क्रय करने में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होने एवं न्यूनतम दर पर वैक्सीन प्राप्त होने की कोई संभावना नहीं है। निविदा नियमों का पालन कर वैक्सीन क्रय करने में अत्यधिक समय लगना भी तय है।



मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया है कि यह उचित होगा कि भारत सरकार के उपक्रम बी.पी.पी.आई. के माध्यम से वैक्सीन का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया जाये तथा सभी राज्य आवश्यकतानुसार राशि बी.पी.पी.आई. को भुगतान कर वैक्सीन प्राप्त करें। इससे पूरे देश को समान दरों पर वैक्सीन प्राप्त हो सकेगी।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वैक्सीन की न्यूनतम दरें शीघ्र निर्धारित करने का अनुरोध किया है ताकि 1 मई 2021 से वृहत पैमाने पर वैक्सीन लगाने का कार्य आरंभ किया जा सके।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।