लखनऊ/नई दिल्ली: स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संगीत जगत में यह एक युग का अवसान है। भारत को विशेष पहचान दिलाने में उनका अमर योगदान और उनके गाए मधुर गीत सदैव स्मरणीय रहेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में इतना बड़ा सिंगर दूसरा पैदा नहीं हुआ। उनके गाए हजारों गाने लोगों के दिलदिमाग में बसे हैं। समाजवादी सरकार बनने पर उनके सम्मान में कोई बड़ा काम करेंगे। उन्होंने दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वही राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि,''लता जी देश की धरोहर हैं, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ऐसी हस्ती सदियों-सदियों तक अमर रहती हैं। उनके गीत सदाबहार हैं|
कांग्रेस नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि,'लता जी खुद अमर हैं और उनकी ही तरह उनके गाने भी अमर हैं। 80 सालों तक लता जी ने अपने गानों से देश की सेवा की है। लता जी को जितने ख़िताब दिए गए, मुझे लगता है कि उन ख़िताबों ने नहीं बल्कि लता जी ने उन्हें लेकर उन ख़िताबों की शोभा बढ़ाई है|
92 के उम्र में ली आखिरी सांस
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया| लता मंगेशकर 92 साल की थीं| पिछले 29 दिन से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं| 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था| लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है|
https://www.thevirallines.net/bollywood-news-renowned-singer-lata-mangeshkar-passes-away
ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया,''आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था| उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई जाएंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया,'''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:45-6:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए मैदान में पहुंचेंगे, जिसके बाद लता मंगेशकर जी का अंतिम संस्कार शाम लगभग 6:15-6:30 बजे किया जाएगा|
https://www.thevirallines.net/india-news-two-day-national-mourning-declared-following-death-of-lata-mangeshkar-flag-to-fly-at-half-mast