लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपर्णा यादव को बीजेपी में शामिल होने पर ने बधाई दी| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव आज बीजेपी में शामिल हो गईं| अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है| अखिलेश ने कहा कि सबसे पहले तो मैं उन्हें बधाई देता हूं| नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की|
अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,''''मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उन्हें समझने की बहुत कोशिश की|
10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा| यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे| जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी| चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 22 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है|