नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दो संदिग्ध बैग मिले हैं। दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके के पास दो संदिग्ध बैग मिले हैं। त्रिलोकपुरी इलाके में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में लावारिस बैग में एक चार्जर, लैपटॉप और पानी की बॉटल मिली. संभवत: भूलवश कोई इसे छोड़ गया था|
मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया,''पुलिस को फोन कर इस बैग के बारे में जानकारी मिली थी| फिलहाल बैग में एक लैपटॉप, चार्जर और कुछ ज़रूरी सामान बरामद हुआ है।
पूर्व दिल्ली की DCP प्रियंका कश्यप ने बताया,''हमें फोन आया था कि 2 लावारिस बैग मेट्रो पिलर के नीचे मिले हैं, इसके बाद हम यहां पहुंचे। जांच में पता चला कि ये बैग किसी व्यक्ति की है। बैग के अंदर एक लैपटॉप, चार्जर और कुछ ज़रूरी सामान है। जिनका बैग है उनसे संपर्क कर लिया गया है|
गत 13 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में भी आईईडी बरामद हुई जिसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए निष्क्रिय किया गया। इलाके को सील कर दिया गया है। मंडी में विस्फोटक किसने रखा, इसकी जांच अभी की जा रही है।
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी दिल्ली में अलर्ट है। पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा बढ़ा दी है। जगह-जगह पर पुलिस की टीमें तैनात हैं और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।