मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती भाजपा सरकार, महंगाई- भ्रष्टाचार व अन्याय चरम सीमा पर: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम सीमा पर है। भा…

जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती भाजपा सरकार, महंगाई- भ्रष्टाचार व अन्याय चरम सीमा पर: अखिलेश यादव
जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती भाजपा सरकार, महंगाई- भ्रष्टाचार व अन्याय चरम सीमा पर: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय चरम सीमा पर है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। पूंजीनिवेश के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है।


यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनता को धोखा देने के लिए विदेशों में रोड-शो करके जब खाली हाथ लौट आए तो अब राज्यों में देशी निवेशकों को आमंत्रित करने जाएंगे। अभी तक न निवेश है न नौकरी है और नहीं रोजगार है। उन्होंने कहा कि सरकार बताये कि पिछले पांच सालों में प्रदेश में कहां-कहां क्या इन्वेस्टमेंट आया? कितने युवाओं को रोजगार मिला?


अखिलेश यादव ने कहा कि कहीं ठेका मिलना और काम कराना इन्वेस्टमेंट नहीं होता है। इन्वेटमेंट कारखाना लगाना और उद्योग लगाना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीएसटी को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। जीएसटी के नाम पर सरकार छापेमारी करा रही है। प्रदेश में उद्योग धंधे कहां लगे हैं, सरकार को इसका ब्यौरा तो देना ही चाहिए।


यादव ने कहा कि बाहर से निवेश कैसे आ सकता है जब प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। व्यापारियों को लूटा जा रहा है। महिलाओं के साथ उत्पीड़न हो रहा है। महिला अपराध और पुलिस हिरासत मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक पर है। गोरखपुर में एक बार फिर शर्मनाक घटना हुई है। परिवार और महिलाओं को पुलिस से अपनी बेटी की लाश छीननी पड़ी है। क्या यही प्रदेश की कानून व्यवस्था है। गोरखपुर ही नहीं पूरे प्रदेश से इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही है।


सच तो यह है कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई विकास दिख नहीं रहा है। भ्रष्टाचार में ही भाजपा का असली चेहरा नज़र आता है। भाजपा के पास प्रचार के लिए करोड़ों रूपये है पर जनता की सुविधाओं के विस्तार और उसकी खुशहाली के लिए कोई योजना नहीं है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।