मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखीमपुर खीरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, घर के बगल में गाड़ दी लाश

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बांका/कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला| अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति इंग्लिश की पत्नी जूली ने अपने यार के…

लखीमपुर खीरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, घर के बगल में गाड़ दी लाश
लखीमपुर खीरी में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, घर के बगल में गाड़ दी लाश | फ़ोटो: TVL News

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बांका/कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला| अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति इंग्लिश की पत्नी जूली ने अपने यार के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को घर के बगल में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया| घटना के बाद इंग्लिश के भाई और पिता ने उसके (मृतक इंग्लिश के) गायब होने की निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  इसके बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने तलाश कर प्रेमी के साथ पत्नी जूली को हिरासत में लिया|  पहले तो पत्नी और प्रेमी ने पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर जब सख्ती की तो दोनों टूट गए | पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आलाकत्ल बरामद कर पुलिस ने पत्नी जूली और उसके प्रेमी संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया है।



मामला निघासन थाना क्षेत्रान्तर्गत सिंगाही रोड निघासन का है। इंग्लिश की पत्नी जूली का घर के पास के ही रहने वाले संतोष के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक पति को लग गई थी| इस कारण उन दोनों का अक्सर झगड़ा होता रहता था। ऐसे में पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने पति को प्रेमी के साथ मिलकर बघैड़ी/बांका से काटकर मार डाला और शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया| 



आरोपी पत्नी के मुताबिक,'' 10 दिन पहले ही अपने पति की हत्या कर दी थी। घर के लोगों के पूछने पर पत्नी जूली कहती थी कि वे कहीं चले गए हैं। 4 दिन पहले जूली अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आज,शुक्रवार सुबह जब मृतक के परिजन खेत जा रहे थे तब उन्हें उसके जूते दिखे तो उन्हें शक हुआ। तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी| सूचना पाकर नायाब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और उनके सामने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला गया। जिसके बाद हत्या की जानकारी हुई।



पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी।  पुलिस ने 12 घन्टे के अन्दर ही आज 30 दिसंबर, 2022 को थाना निघासन पुलिस द्वारा सन्तोष कुमार पाल पुत्र मिश्री लाल व अभियुक्ता जूली पत्नी इंग्लिश को ढखेरवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से आलाकत्ल बघैड़ी/बांका बरामद कर लिया है। 



एक पुलिस अधिकारी ने बताया,''आज शुक्रवार को थाना निघासन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत सिंगाही रोड निघासन पर रहने वाले इंग्लिश पुत्र बनवारी की उनकी पत्नी जूली एवं उसके प्रेमी संतोषपाल द्वारा हत्या कर दी गई है और शव को घर के पास ही मिट्टी में दबा दिया है।इस सूचना पर थाना निघासन पुलिस द्वारा एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया और मौके से शव को नायाब तहसीलदार निघासन की उपस्थिति में निकलवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार पोस्टमार्टम परीक्षण हेतु भेजा गया।



 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपियों की की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी निघासन के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के 12 घन्टे के अन्दर ही अभियुक्त सन्तोष कुमार पाल व अभियुक्ता जूली पत्नी इंग्लिश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान अपना जुर्म इकबाल करते हुए बताया गया कि उन दोनों के मध्य विगत कई वर्षों से संबंध था, जिसमें मृतक इंग्लिश बाधा बन रहा था। इसलिए दोनों अभियुक्तों द्वारा इंग्लिश पर बघैड़ी/बांका से वार कर हत्या कर दी थी और शव को मिट्टी में दबा दिया गया था।  






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।