मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वाले अपने दो पुराने अस्त्र-शस्त्र 'झूठा प्रोपेगेंडा और लोकलुभावन' की घोषणाएं...: अखिलेश यादव

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव सिर पर आ गए हैं तो भाजपा को जनता की याद भी आने लगी है। इसके साथ ही भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वा???े अपन…

भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वाले अपने दो पुराने अस्त्र-शस्त्र 'झूठा प्रोपेगेंडा और लोकलुभावन' की घोषणाएं...: अखिलेश यादव
भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वाले अपने दो पुराने अस्त्र-शस्त्र 'झूठा प्रोपेगेंडा और लोकलुभावन' की घोषणाएं...: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव सिर पर आ गए हैं तो भाजपा को जनता की याद भी आने लगी है। इसके साथ ही भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वा???े अपने दो पुराने अस्त्र-शस्त्र झूठा प्रोपेगेंडा और लोकलुभावन की घोषणाएं को आजमाने की तैयारी कर ली है। कभी उज्ज्वला योजना में दो त्योहारों पर सिलेण्डर देने की भी बात की थी पर किया कुछ नहीं। अब जनता को बहकाने के लिए तीन माह बिजली बिल में छूट देने का नया ऐलान कर गुमराह करने की कोशिश की है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गई है। समाजवादी सरकार में बिजलीघर बने थे। भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी सरकार के समय जो बिजली बनी उसी का इस्तेमाल भाजपा सरकार करती रही है। समाजवादी सरकार में लाइन लॉस घटाने और पारेषण तथा वितरण के क्षेत्र में सुधार किए गए थे। सोलर ऊर्जा के नए प्लांट लगे थे। 


भाजपा राज में गलत नीतियों की वजह से बिजली महंगी होती गई। जो चीनी मीटर लगे वे सही रीडिंग नहीं देते इसलिए उपभोक्ता को हर तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ता है। अवैध वसूली का नया रैकेट भी चलाने की खबरें आती रहती है। महंगे बिजली बिल की वजह से खेती किसानी की सिंचाई भी प्रभावित होती है। डीजल पहले से ही महंगा है। बुनकरों को भी जो छूट समाजवादी सरकार में मिली थी उसे भाजपा राज में छीन लिया गया।



यादव ने कहा कि,''बिजली अव्यवस्था की हालत ये है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली 4-5 घंटे से ज्यादा नहीं मिलती है। शहरी क्षेत्रों की छोड़िये राजधानी लखनऊ में भी जब तब ट्रिपिंग होती रहती है। मुख्यमंत्री जी जनता की समस्याओं का निदान अपनी प्राथमिकता में बताते है जबकि सच यह है कि भाजपा राज ही समस्या है। जनता की समस्याओं का हल भाजपा ढूंढने के बजाय बढ़ाती है। अब जनता ने स्वयं अपनी समस्याओं का हल 2024 के लोकसभा चुनाव में जरूर कर लेने का मन बना लिया है।       

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।