श्रीनगर: पाकिस्तान ने गुरुवार रात में जम्मू और कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी है। जम्मू सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के कारण आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त हुए। आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल बरामद किए।
आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजरों द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ चौकियों पर अकारण गोलीबारी शुरू करने के बाद विस्फोट की आवाज सुनी गई।
जम्मू सीमा पर अरनिया इलाके में कल (गुरुवार) रात पाकिस्तान की ओर से बिना कारण की गई गोलीबारी में BSF का एक जवान मामूली रूप से घायल हुआ है। उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। आज सुबह 3 बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही|
पाकिस्तान की ओर से बिना कारण की गई गोलीबारी के दौरान अरनिया इलाके के सीमावर्ती गांव के निवासियों ने रात बंकरों में बिताई। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "...ये बंकर काफी बड़े हैं। गांव में 4-5 बंकर बनाए गए हैं... रात में अचानक गोलीबारी शुरू हुई तब हम बंकरों में आ गए।"
एक स्थानीय ने बताया, "पाकिस्तान की ओर से रात 8:30 बजे गोलाबारी शुरू हुई थी। अब तक तीन मोर्टार शेल मिले हैं। घर को काफी नुकसान हुआ है।"
जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "रात 8 बजे के बाद बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई...सभी लोग अपने घरों में बंद हैं। ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है।"
जम्मू के अरनिया में एक स्थानीय महिला ने कहा, "रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई... ऐसी घटना 4-5 साल बाद हुई...सभी लोग अपने घरों के अंदर हैं।"
मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर
इससे पहले, आज गुरुवार को उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया| मच्छल सेक्टर में मुठभेड़ में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया| कश्मीर जोन पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन जारी है।
कुपवाड़ा मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर
कुपवाड़ा मुठभेड़: गुरुवार को कुपवाड़ा पुलिस द्वारा खुफिया इनपुट के आधार पर, कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। इस त्वरित और समन्वित ऑपरेशन में, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया है|
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया,''मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से पांच एके राइफल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है... इलाके की व्यापक तलाशी की जा रही है