मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, लूट- चेन स्नेचिंग, अन्याय-अत्याचार से महिलाएं-बेटियां और आमजन परेशान: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लूट, चेन स्नेचिंग, अन्याय, अत्याचार से महिलाएं, बेटियां और आमजन परेशान है। महिलाओं से दु…

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, लूट- चेन स्नेचिंग, अन्याय-अत्याचार से महिलाएं-बेटियां और आमजन परेशान: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त, लूट- चेन स्नेचिंग, अन्याय-अत्याचार से महिलाएं-बेटियां और आमजन परेशान: अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर बोला हमला | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लूट, चेन स्नेचिंग, अन्याय, अत्याचार से महिलाएं, बेटियां और आमजन परेशान है। महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बना रखा है। प्रदेश की बेलगाम पुलिस अपराधों को रोक पाने में विफल है। पुलिस गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार के 6 साल में कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट आई है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि महिलाएं रात में बेखौफ होकर गहने पहन कर निकल सकती है। लेकिन बेखौफ लूटेरे लगातार महिलाओं को दिन दहाड़े लूट रहे हैं। गोरखपुर के गिरधरगंज में दस लाख की लूट हो गयी। गोरखपुर मुख्यमंत्री जी का गृह जनपद है। वहां अपराधों पर जब नियंत्रण नहीं तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा? कानपुर में महीने भर में चेन स्नेचिंग की दस से ज्यादा लूट की घटनाओं से हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। बांदा के नरैनी में स्कूल में घुसकर महिला शिक्षामित्र के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने में जान से मारने की धमकी भी थी। बरेली के बिथरी चैनपुर में बदमाशों ने सर्राफ की आंख में मिर्च का पाउडर झोंक कर स्कूटी लूट ली।



श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में लूट की कई घटनाएं हो चुकी है। अकेले राजधानी लखनऊ में ही एक दिन में आधा दर्जन से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुई। पिछली 11 जुलाई की रात एक सर्राफा को लूट लिया गया। लखनऊ के गुडम्बा थाने की पुलिस ने चोरी की धारा लगाकर मामला दबा दिया। ठाकुरगंज में दो बदमाशों ने कार से 50 हजार रू0 उड़ा दिए। काकोरी के कठिंगरा गांव में पुलिस से हाथापाई कर दीवान की वर्दी फाड़ दी गई। खदरा में युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई। चिनहट के मटियारी में ताला तोड़कर एक मकान से लाखों के जेवर चोरी हो गए।


यादव ने कहा कि भाजपा राज में सत्ता संरक्षण में अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी रहती है। पुलिस गरीबों और निरीह लोगों को धमकाती है और झूठे मुकदमों में फंसाती है। ऐसी भ्रष्ट भाजपा सरकार को अब जनता ज्यादा बर्दाश्त करने वाली नहीं है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।