कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने पांचला में भाजपा महिला कार्यकर्ता के (पंचायत चुनाव के दौरान एक भाजपा उम्मीदवार के) साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप से इनकार किया| पांचला में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप पर पश्चिम बंगाल DGP मनोज मालवीय ने आज शुक्रवार को कहा कि,''हमने आसपास के सभी CCTV कैमरा की जांच की है लेकिन हमें कोई प्रमाण नहीं मिला |
DGP मनोज मालवीय ने कहा कि,'हमें 13 जुलाई को भाजपा से एक ईमेल कि जरिए शिकायत मिली कि 8 जुलाई को सुबह 11 बजे पांचला थाना क्षेत्र की एक महिला को बूथ से जबरन निकाला गया, उसके छेड़छाड़ की गई और कपड़े फाड़े गए। 14 जुलाई को FIR दर्ज़ की गई। जांच में अब तक इस तरह का कोई तथ्य सामने नहीं आया है जिससे यह प्रमाणित हो कि ऐसी कोई घटना घटी थी |
DGP ने कहा कि,'जिनके साथ यह घटना घटी है उन्हें हमने नोटिस भेजकर संपर्क करने की कोशिश की, हमने उनसे कहा कि उन्होंने जहां भी इलाज कराया हो उसकी रिपोर्ट या चोट की रिपोर्ट हमें दें, हमने उन्हें पत्र लिखकर कहा कि हमें धारा 164 के तहत बयान दें लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जांच में हमें अब तक इस संबंध में कोई सबूत नहीं मिले हैं, हमने आसपास के सभी CCTV कैमरा की जांच की है लेकिन हमें कोई प्रमाण नहीं मिला|
वहीँ, ( पांचला में भाजपा महिला कार्यकर्ता के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना पर) भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि,मणिपुर पर चर्चा हो रही है लेकिन बंगाल की हालत भी बहुत खराब है। हावड़ा के पांचला में FIR हुई है, बंगाल की बेटी के साथ जो छेड़छाड़ हुई उसपर जांच होनी चाहिए, इसपर बात होनी चाहिए|
चटर्जी ने कहा कि,''बंगाल में एक के बाद एक घटना घट रही है मगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला होने बाद भी चुप हैं। आप बताइए हम लोग कहां जाएंगे। हम लोग भी महिला हैं और हम चाहते हैं कि हमारी बेटियों को बचाया जाए। मण???पुर की बेटी भी देश की बेटी है, पश्चिम बंगाल भी देश में हीं है|
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि,मणिपुर में जो घटना हुई वो बहुत दुखद है, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं, ऐसी घटना कहीं भी नहीं होनी चाहिए। लेकिन बंगाल के दक्षिण पांचला में भाजपा की महिला सदस्य को पंचायत चुनाव लड़ने के कारण निवस्त्र करके घुमाया गया। क्या ये मणिपुर से कम दुःखद घटना है? फर्क बस ये है कि इसकी कोई वीडियो नहीं है। क्योंकि ममता बनर्जी की पुलिस और गुंडे किसी को भी वीडियो नहीं बनाने देते|