मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 सितंबर 2026

निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को किया जा रहा है खत्म: केन्द्र और योगी सरकर पर बरसे अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे क…

निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को किया जा रहा है खत्म: केन्द्र और योगी सरकर पर बरसे अखिलेश
निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को किया जा रहा है खत्म: केन्द्र और योगी सरकर पर बरसे अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है।



यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इन साथियों के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लड़ने वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा।



अखिलेश यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था। यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी?



यादव ने कहा कि समाजवादी खेती किसानी से जुड़े हुए है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा है, अपमान सहा है, अत्याचार सहा है। 10 हजार से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पर केस दर्ज किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों की पुलिस पिटाई लोकतंत्र की हत्या है। समाजवादी पार्टी सरकार में जो मंडिया बनी उनका काम भाजपा सरकार ने रोक दिया। इटावा में मैनपुरी में अनाज की मंडी, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़ में मंडी बनी थी, आलू की मंडी बनी थी उनके काम क्यों रोक दिए गए? किसान का धान, मक्का किस रेट पर खरीदा गया, सरकार बताए गन्ना किसानों का कितना रूपया बकाया है? भाजपा सरकार उद्योगपति पूंजीपतियों के साथ है किसानों के साथ नहीं।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने पुलिस को बेहतर से बेहतर व्यवस्था दी लेकिन सब कुछ भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। उन्होेंने कहा केन्द्र ने 5 ट्रिलियन एकोनामी की बात की तो यूपी में 1 ट्रिलियन इकोनामी का दावा किया। पर भाजपा ने अपने किसी वादे पर अमल नहीं किया। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला, नहीं एमएसपी मिली और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चल रही है। लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार में यूपी प्रथम स्थान पर है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बदनामी की है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।