मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत भाजपा- बसपा और कांग्रेस के सैकड़ों नेता सपा में शामिल, कांशीराम बहुजन दल का सपा में हुआ विलय

लखनऊ: पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत करीब दो दर्जन भाजपा, बसपा और कांग्रेस के नेता शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। आरके चौधरी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। बसपा…

पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत भाजपा- बसपा और कांग्रेस के सैकड़ों नेता सपा में शामिल, कांशीराम बहुजन दल का सपा में हुआ विलय
पूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत भाजपा- बसपा और कांग्रेस के सैकड़ों नेता सपा में शामिल, कांशीराम बहुजन दल का सपा में हुआ विलय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊपूर्व मंत्री आरके चौधरी समेत करीब दो दर्जन भाजपा, बसपा और कांग्रेस के नेता शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। आरके चौधरी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। बसपा से आरके चौधरी कांग्रेस में शामिल हुए थे।  समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की उपस्थिति में भाजपा, बसपा और कांग्रेस, एमआईएम के सैकड़ों नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांशीराम बहुजन दल का समाजवादी पार्टी में विलय हुआ। सदस्यता ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रतीक चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  




??माजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व एडीजी गुरू बचन लाल जाटव, पूर्व डीआईजी हरीश कुमार, बीएस-4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के चौधरी, पूर्व विधायक जहूराबाद काली चरन राजभर , पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक मेहनगर (आजमगढ़ ) विद्या चौधरी, चेयरमैन सहावर कासगंज जाहिदा सुल्तान,  पूर्व विधायक अनूप शहर (बुलन्दशहर) चौधरी होशियार सिंह जाट..




इसके अलावा पूर्व विधायक भगवंतनगर (उन्नाव) कृपा शंकर कटियार ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा किरन वर्मा,‘दि अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा उत्तर प्रदेश‘ राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदी लाल शर्मा , अध्यक्ष नगर पंचायत मोहम्मद अशफाक,  मोहम्मद सऊद, सीमा मिश्रा,

कांशीराम बहुजन दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपचन्द्र राम , चौधरी सुरेश कुमार निर्मल..




इसके अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा शिव प्रताप राजपूत,  रोहित श्रीवास्तव, पूर्व प्रत्याशी बसपा मेवालाल कन्नौजिया, राजेश कुमार मौर्य, पद्माकर मौर्य सिन्टू, अमरदीप मैसी प्रान्तीय अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ अलीगढ़, बुलन्दशहर एडवोकेट मदन पाल सिंह गौतम , सीमा यादव वाराणसी, रामदुलार राम, कमलापति राजपूत वैद्य, अशोक सिंह, अब्दुल समद, मौलाना मोहम्मद अशरफ, इन्द्रपाल सोनकर राष्ट्रीय संयोजक मदर टेरेसा फाउण्डेशन दलित आदिवासी को आर्डिनेशन कमेटी, आलोक चौहान, रिषि गोस्वामी, रवि गुप्ता, पंडित अमन कुमार द्विवेदी, बिजेन्द्र कुमार, मनीष सक्सेना, डाॅ0 विकास कुमार, मौलाना इस्लाम नदवी, रंजीत सिंह, डाॅ0 चक्रधर शास्त्री, जमाल अख्तर मुन्ना, श्यामलता सरोज, अंजनी सरोज, राम सिंह सरोज, बेलाल अहमद, विद्याशंकर सरोज सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।  सदस्यता कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के बनवारी गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘वीरांगनायें भारत की अमर शौर्य गाथा‘ का विमोचन भी हुआ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।