मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

अलीगढ़ में ज्‍वेेलरी स्‍टोर में हुई लूट को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- कोरोना किट की सरकारी खरीद में लूट से लेकर हर जगह मची है लूट

लखनऊ: अलीगढ़ में ज्वेलरी स्टोर में दिनदहाड़े हुई लूट को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है|साथ ही उन्होंने कोरोना किट घोटाले को…

अलीगढ़ में ज्‍वेेलरी स्‍टोर में हुई लूट को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- कोरोना किट की सरकारी खरीद में लूट से लेकर हर जगह मची है लूट
अलीगढ़ में ज्‍वेेलरी स्‍टोर में हुई लूट को लेकर योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- कोरोना किट की सरकारी खरीद में लूट से लेकर हर जगह मची है लूट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: अलीगढ़ में ज्वेलरी स्टोर में दिनदहाड़े हुई लूट को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर करारा हमला बोला है|साथ ही उन्होंने कोरोना किट घोटाले को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है|अखिलेश यादव ने कहा कि अलीगढ़ की लूट से प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है| उत्तर प्रदेश में कोरोना किट घोटाले पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोरोना से संबद्ध सामान की सरकारी ख़रीद में लूट..




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,''आज अलीगढ़ की लूट से प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि,'' भाजपा राज में कोरोना से संबद्ध सामान की सरकारी ख़रीद में लूट; युवाओं के रोज़गार के मौकों की लूट; संविधान प्रदत्त आरक्षण को छीनने की लूट; ग़रीबों, दमितों, महिलाओं के मान-सम्मान की लूट की ही चर्चा है.





मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री जी ठोक दो की नीति पर चल रहे हैं तो अफसरशाही के बीच लूट लो की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। सत्तादल के विधायक अपनी ही सरकार के पोल खोल अभियान में लग गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि,'लहूलुहान यूपी पर मुख्यमंत्री जी का ‘ट्रांसफर मरहम‘ धोखा है और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस का उनका दावा जनता को सिर्फ बहकाने के लिए है। एक जिले में अपराध रोकने में विफल कप्तान दूसरे जिले में जाकर कैसे बदल जाएगा और सब कुछ नियंत्रित कर लेगा? जब राज्य के सचिवालय से ही भ्रष्टाचार और ठगी का काम चलता हो तो फिर भाजपा सरकार का खुद बड़ा जीरों रिजल्ट आना ही स्वाभाविक है।





अखिलेश यादव ने कहा कि,''औरैया में सुबह गल्ला व्यापारी की हत्या हुई| मेरठ में एक व्यापारी की लूट के बाद गोली मारकर हत्या की गई। सरकार हत्या, लूट के मामलों में संवेदनहीनता ही दिखाती रही है।




उन्होंने कहा कि,कोरोना संकट के दौर में अफसरशाही का एक वर्ग लूट में लग गया है। गाजीपुर-सुल्तानपुर में अधिक मूल्य पर किट खरीद का मामला तूल पकड़ रहा है। उन्नाव में कंपोजिट ग्रांट में घोटाला के बाद कोविड किट में कमीशनबाजी का खेल हो गया। यहां भी दोगुने से ज्यादा दामों पर किटें खरीदी गई। उन्होंने कहा कि,''सहारनपुर में ऐसे ही एक गोरखधंधे की पोल भाजपा नेता ने खोली है। चरखारी से भाजपा विधायक ने भ्रष्टाचार पर रोक न लगने से तंग आकर खुले तौर पर खनन गाड़ियां फूंकने की धमकी दे दी है। कुछ और भाजपा विधायक भी अब खुलकर भ्रष्टाचार की शिकायतें कर रहे हैं। अब किसी विधायक को अपनी विधायकी पर शर्म आने लगी है तो कोई मायूस होकर बैठ गया है। कुछ अपने ढंग से मामले सुलटा लेने के लिए कमर कस रहे हैं।





बता दें कि, अलीगढ़ शहर की एक ज्‍वेेलरी स्‍टो में 'अजीबोगरीब' तरीके से लूट को अंजाम दिया गया| अलीगढ़ में हथियारबंद तीन लोगों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स स्टोर को लूट लिया| अलीगढ़ में दिनदहाड़े हथियारों से लैस बदमशों ने ज्वैलरी स्टोर को तमंचे के बल पर लाखों रुपये की ज्वैलरी और 40 हजार रु की नकदी लूट कर फरार हो गए| लूट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई|




VIDEO में देखा जा सकता है कि,, दो शख्‍स मास्‍क पहनकर सामान्‍य तरीके से ज्‍वैलरी स्‍टोर पहुंचे और कोरोना प्रोटोकाल का पूरी शिद्दत के साथ पालन करते अपने हाथों को सैनिटाइज किया| इसके कुछ ही सेकंड बाद उन्‍होंने गन निकाल ली और स्‍टोर को लूटना शुरू कर दिया| इस दौरान एक तीसरा साथी भी इनके साथ जुड़ गया| लुटेरों  अपनी पीठ पर लादे बैग में करीब 35-40 लाख रुपये की ज्‍वेेलरी भर ली और 40 हजार रु की नकदी लूट कर फरार हो गए|




घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया,'तीन लड़के बाइक पर आए और यहां एक ज्वैलरी स्टोर को लूट लिया|




अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया,''आज दोपहर लगभग 1:15 बजे 3 लड़के बाइक पर आए और एक ज्वैलरी स्टोर को लूट लिया। मालिक के अनुसार लॉकर से 30,000- 40,000 रुपये और सोने का दूसरा सामान लूटा गया है। हमने SP क्राइम और SP सिटी की टीम गठित की है। जल्द से जल्द मुजरिमों को गिरफ्तार किया जाएगा|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।