मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

दोषी व्यक्ति को सरकार बचाना चाहती है, पीड़ित परिवार न्याय चाहता है..आखिरकार सरकार...: अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात

लखनऊ: सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने परिवार को विश्वास दिलाया कि सपा आपके के साथ है, कानूनी और आर्थिक मदद करेगी| अयोध्या रेप प…

दोषी व्यक्ति को सरकार बचाना चाहती है, पीड़ित परिवार न्याय चाहता है..आखिरकार सरकार...: अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात
दोषी व्यक्ति को सरकार बचाना चाहती है, पीड़ित परिवार न्याय चाहता है..आखिरकार सरकार...: अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से की मुलाकात | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने परिवार को विश्वास दिलाया कि सपा आपके के साथ है, कानूनी और आर्थिक मदद करेगी|  अयोध्या रेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा,'''अयोध्या में दुखद घटना घटी है, एक पांच साल की बेटी के साथ ऐसी घटना घटी की आज वो अस्पताल में हैं। अगले एक साल तक उसका इलाज चलेगा। दोषी व्यक्ति को सरकार पता नहीं क्यों बचाना चाहती है?



नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा,''घटना 16 मार्च की है और सरकार अभी तक नहीं जागी है। पीड़ित परिवार को अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है, आखिरकार सरकार कर क्या रही है? मैं आज पीड़िता के परिवार से मिला हूं और उन्हें विश्वास दिलाया कि सपा इनके साथ है, कानूनी और आर्थिक मदद करेगी|



https://www.thevirallines.net/ayodhya-news-uttar-pradesh-rape-of-7-year-old-girl-in-ayodhya


बता दें कि,16 मार्च, बुधवार रात को थाना कोतवाली अयोध्या के खाकी अखाड़ा के पास से बच्‍ची को अगवा कर बगल की गली में रेप किया गया था। बच्ची के ताऊ की इसी घटना को लेकर करीब दो हफ्ते तक सदमे में रहने के बाद मंगलवार, 29 मार्च 2022 को मौत हो गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि अभी तक उनकी बेटी के साथ दुष्‍कर्म करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। अब खौफ के चलते उनके परिवार के बच्‍चे अकेले घर से नहीं निकल रहे हैं।



उन्होंने कहा कि परिवार अजीब से खौफ और सदमे में जी रहा है। पीड़ित बच्‍ची का इलाज अभी भी लखनऊ के अस्‍पताल में चल रहा है। बुधवार, 30 मार्च 2022 को बच्ची का धारा 164 के तहत बयान होना था लेकिन उसके पिता का कहना है कि उसने इसे रुकवा दिया है। साथ ही यह भी अनुरोध किया है कि उनकी मौजूदगी हो तभी बयान लिया जाए। परिजन का कहना है कि पीड़ित बच्‍ची के ताऊ के शव का बुधवार को दाह संस्‍कार कर दिया गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्‍टमार्टम उनके अनुरोध पर नहीं करवाया।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


हिंदू महासभा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता मनीष पांडे का आरेाप है कि पुलिस रेप पीड़िता बच्‍ची के केस की जांच में लीपापोती कर रही है। पांडे ने कहा कि उसके ताऊ की सदमें में संदिग्‍ध मौत के मामले में शव का पोस्‍टमॉर्टम तक नहीं करवाया गया। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


गौर हो कि थाना कोतवाली अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत चल रहे भंडारे के पास 16 मार्च 2022 बुधवार रात बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था| मासूम के खून से लथपथ मिलने पर हड़कंप मच गया था। गंभीर अवस्था में घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral


एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि 7 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपित राजेन माझी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उन्‍होंने बताया कि 16 मार्च को घटना की रात खाकी अखाड़े मे भंडारे में वह टेंट लगाने गया था। वह टेंट मालिक का लेबर है। उसके बाद आरेापित ने वहीं पास में लुका छुपी खेल रही बच्‍ची को दबोच लिया और बगल की गली में ले जाकर उसके साथ रेप किया। लोगों के पहुंचने पर बालिका को छोड़कर भाग निकला था।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-sp-and-muslim-society-are-solely-responsible-and-blameworthy-for-the-defeat-of-bsp-says-mayawati-on-bsp-poll-debacle


 पुलिस के मुताबिक,' घटनास्थल से कुछ ही दूर दिगंबर अखाड़े जाने वाली रोड पर मासूम का घर है| बच्ची के घर से कुछ दूर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था| इसमें पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए थे| इस दौरान ही आरोपी बच्ची को पास के खंडहर की झाड़ियों में ले गए| यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया| आरोपी खून से सनी मासूम को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे| बच्ची किसी तरह घिसटती हुई ... बच्ची किसी तरह घिसटती हुई सड़क पर आई| लोगों ने मासूम को इस हाल में देखा तो हड़कंप मच गया|



खून से सनी बच्ची को पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया| यहां से जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बच्ची हालत देखते हुए यहां से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।