मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में उठाया मनरेगा बजट 'कटौती' का मुद्दा: काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजूदरी का भुगतान हो, केंद्र से आग्रह

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA- मनरेगा) के तहत पैसों के आवंटन में कटौती का मुद्दा उठाया| शून्यकाल में इस विषय को उठा…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में उठाया मनरेगा बजट 'कटौती' का मुद्दा: काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजूदरी का भुगतान हो, केंद्र से आग्रह
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में उठाया मनरेगा बजट 'कटौती' का मुद्दा: काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मजूदरी का भुगतान हो, केंद्र से आग्रह | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA- मनरेगा) के तहत पैसों के आवंटन में कटौती का मुद्दा उठाया| शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा मजदूरों को परेशानी हो रही, ऐसे में सरकार को आवंटन पर ध्यान देने की जरूरत है| कांग्रेस अध्यक्ष ने लोक सभा में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के बजट में कटौती की गई है जिसके कारण मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में सरकार को पर्याप्त आवंटन सुनिश्चित करना चाहिए|



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में कहा कि,'' कुछ साल पहले कई लोगों ने महात्मा गांधी मनरेगा का मजाक उड़ाया था,उसी मनरेगा ने कोरोना और लॉकडाउन में करोड़ों प्रभावित गरीबों को ठीक समय पर मदद करते हुए सरकार की बचाव में सकारात्मक भूमिका निभाई। फिर भी मनरेगा के लिए आवंटित बजट में लगातार कटौती की जा रही है|



लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि,'इस साल मनरेगा का बजट साल 2020 की तुलना में 35% कम है जबकि बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है। बजट में कटौती से कामगारों के भुगतान में देरी होती है जिससे सुप्रीम कोर्ट ने बंधुआ मजदूरी मना है|



सोनिया गांधी ने कहा कि,''मैं केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि मनरेगा के लिए उचित आवंटन किया जाए,' काम के 15 दिनों के भीतर कामगारों को मज़दूरी का भुगतान सुनिश्चित हो, मजदूरी भुगतान में देरी की स्थिति में कानूनी तौर पर मुआवज़े का भुगतान सुनिश्चित हो| इसके साथ ही राज्यों की वार्षिक कार्य योजनाओं को बिना किसी देरी के तुरंत निर्धारित किया जाए|



कांग्रेस के समय में जो बजट होता था उतना भी खर्च नहीं होता था: अनुराग ठाकुर

हालांकि,सरकार ने सोनिया गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मनरेगा के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन हुआ है, जबकि पूर्व की संप्रग सरकार के समय आवंटन कम था| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''UPA के समय में जो बजट होता था उतना भी खर्च नहीं होता था लेकिन आपदा के समय मोदी सरकार ने 1 लाख करोड़ रु.से ज्यादा बजट का प्रावधान किया। हमने जियोटैगिंग शुरु की और इस पर कार्रवाई करने का काम किया। आज बटन दबाने से मनरेगा मजदूरों के खाते में पैसा जाता है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।