मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हमारे सभी फोन हो रहे टैप, सपा नेताओं- पार्टी दफ्तर के सारे फोन हो रहे टैप; हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं CM योगी: IT रेड के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) से पहले करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन यानी आज रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश याद…

हमारे सभी फोन हो रहे टैप, सपा नेताओं- पार्टी दफ्तर के सारे फोन हो रहे टैप; हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं CM योगी: IT रेड के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
हमारे सभी फोन हो रहे टैप, सपा नेताओं- पार्टी दफ्तर के सारे फोन हो रहे टैप; हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं CM योगी: IT रेड के बाद अखिलेश यादव का बड़ा आरोप | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) से पहले करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन  यानी आज रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनका और उनकी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं और "मुख्यमंत्री खुद हर शाम उसकी रिकॉर्डिंग सुनते हैं| प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा,''हमारे फोनों को सुना जा रहा है| हमारे जितने भी फोन है सब टैप हो रहे, समाजवादी पार्टी दफ्तर के सभी फोन - हमारे जितने भी करीबी लोग हैं उनके मोबाइल को सुना जा  रहा है| CM योगी आदित्यनाथ खुद रोज शाम को रिकॉर्डिंग सुनते हैं|




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और अपने निजी सचिव जैनेंद्र यादव समेत करीबी नेताओं के ठिकानों पर की गई आयकर विभाग की छापेमारी के अगले दिन अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला और उन्हें अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया|



इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी समाजवादी पार्टी का रथ और हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। मैने पहले भी कहा था कि ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। कांग्रेस भी ऐसे ही इनके माध्यम से डराती थी। जनता, नौजवान और बेरोजगार तैयार है। सरकार बदल जाएगी। 



पत्रकारों से अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संस्थाओं के जरिए अपने विरोधियों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले यूपी की जनता उसका सफाया कर देगी। 



अधिकारी कठपुतली हैं। सरकार के इशारे पर नाचते क्यों हैं। भाजपा समझ ले यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं है। बंगाल में भी भाजपा ने इसी तरह का नंगा नाच किया था। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हुई और ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के  खिलाफ खड़ी है। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए चुनाव में आयकर, सीबीआई और इनकम टैक्स लेकर आ रही है। यूपी में भाजपा का सफाया  तय है। भाजपा की कार्य प्रणाली से  जनता में बहुत नाराजगी है। समाजवादी पार्टी का विजय रथ चलता रहेगा। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस सरकार के फैसलों से जनता पर संकट आया। बीजेपी ने जनता को परेशानी दी है उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आम जनता को अपमानित किया। समाजवादी विजय रथ यात्रा को गाजीपुर से लखनऊ तक मिले प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई।   





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।