मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई भाजपा, दूसरे राज्यों से RSS कार्यकर्ताओं को पहुंचाया जा रहा गाँव-गाँव: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रण…

बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई भाजपा, दूसरे राज्यों से RSS कार्यकर्ताओं को पहुंचाया जा रहा गाँव-गाँव: अखिलेश यादव
बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई भाजपा, दूसरे राज्यों से RSS कार्यकर्ताओं को पहुंचाया जा रहा गाँव-गाँव: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बूथ पर साजिश करने में जुटी हुई है। भाजपा संविधान का सम्मान नहीं करती है। वह लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति बना रही है। दूसरे राज्यों से आर.एस.एस. के कार्यकर्ताओं को गाँव-गाँव पहुंचाया जा रहा है, ताकि बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा सके। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत का जनसमर्थन प्राप्त है। इसी से भयभीत होकर भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता नष्ट करना चाहती है। भाजपा का यह कृत्य भारतीय संविधान और जनभावनाओं के विरुद्ध है। भाजपा सरकार ने राज्य में न सिर्फ अराजकता पैदा की है बल्कि राज्य का विकास रोककर महापाप किया है। जनादेश को भाजपा छल कपट से अपमानित करने पर तुली हुई है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,'भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता को संदिग्ध बना दिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट में एक नवयुवक द्वारा ‘डिजिटल सेंधमारी‘ करके नकली वोटर आईडी कार्ड बनाया जाना बेहद गंभीर बात है। ऐसे घपलों के लिये पूरे राज्य में जाँच हो, पता तो चले कहीं इसे राज्याश्रय तो प्राप्त नहीं है। ये चुनाव आयोग की सुरक्षा नहीं बल्कि गरिमा का विषय है। इस प्रकार की अनेक घटनाओं से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,' भाजपा ने सत्ता के घमंड में नागरिक अधिकारों को कुचल दिया है। अधिनायकशाही मानसिकता से विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। नौजवान हताश है उनके साथ धोखा किया गया है। महिलाएं डरी हुयी हैं। किसान बेहाल है। अर्थव्यवस्था दुर्दशा की शिकार है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आम-आदमी त्रस्त है। ऊबी हुई जनता बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनसमर्थन से उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है।          

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।