नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अपने 2-3 पूंजीपति मित्रों के सहारे हिंदुस्तान के युवाओं पर आक्रमण कर रहे हैं। जैसे-जैसे सरकार निजी हाथों में सरकारी संपत्तियों को बेचेगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खत्म होते चले जाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,''जैसे ही एकाधिकार बनता जाएगा उसी तेज़ी से आपको रोज़गार मिलना बंद हो जाएगा। इस देश में जो छोटे और मध्यम व्यवसाय हैं जो कल आपको रोज़गार देंगे वो सब बंद हो जाएंगे, ख़त्म हो जाएंगे। 3-4 व्यवसाय रहेंगे इनको रोज़गार देने की कोई ज़रूरत नहीं रहेगी|
राहुल गांधी ने कहा कि,'हिन्दुस्तान की पूंजी बेची जा रही है, ये आपके भविष्य पर आक्रमण है। नरेंद्र मोदी जी अपने 2-3 उद्योगपति मित्रों के साथ हिन्दुस्तान के युवा पर आक्रमण कर रहे हैं, इसे आप अच्छी तरह समझिए|
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि,''मैंने कोरोना के बारे में भी बोला था, लेकिन आप लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया; आज मैं फिर से बोल रहा हूँ, हिन्दुस्तान के युवाओं आप अच्छी तरह सुन लीजिए; जैसे ही ये सब होगा वैसे ही आपको रोजगार मिलने का चांस खत्म हो जाएगा |
राहुल गांधी ने कहा कि,'''हिन्दुस्तान की पूंजी बेची जा रही है लेकिन यह आपके भविष्य पर आक्रमण है ; नरेंद्र मोदी जी अपने दो-तीन उद्योगपति मित्रों के साथ हिन्दुस्तान के युवा पर आक्रमण कर रहे हैं|
राहुल गांधी ने कहा कि,'''सरकार अपने 2-4 मित्रों के हाथ में सारा कंट्रोल देना चाहती है। कोरोना, नोटबन्दी, GST के कुप्रबंधन के कारण सरकार के पास पैसे की जबरदस्त कमी है। लेकिन निजीकरण से जो मिलेगा उससे समस्या का समाधान नहीं होगा। इसका मूल लक्ष्य एकछत्र राज देना है| अगर जनता को ही मालिक बनाए रखना था, तो बेचने की क्या जरूरत थी?