मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार विज्ञापन में नंबर वन, गवर्नेन्स में शून्य : अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर 01, गवर्नेन्स में शून्य है। झूठे वादों में उसको महारत हासिल है। लेकिन अब जनता…

भाजपा सरकार विज्ञापन में नंबर वन, गवर्नेन्स में शून्य : अखिलेश यादव
भाजपा सरकार विज्ञापन में नंबर वन, गवर्नेन्स में शून्य : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर 01, गवर्नेन्स में शून्य है। झूठे वादों में उसको महारत हासिल है। लेकिन अब जनता सच्चाई से भलीभांति परिचित हो गई है। उसको भाजपा और समाजवादी सरकारों का फर्क भी मालूम है। सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी भाजपा में बौखलाहट के हालात हैं।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,'कानून व्यवस्था की स्थिति पर भाजपा के झूठ अब जनता को स्वीकार्य नहीं है। भाजपा के छोटे-बड़े नेता दावे चाहे जितने करें पर सच्चाई यह है कि उनके राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह पंगु है। महिलाएं अपमानित है। फेक इन्काउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों का सिलसिला जारी है। राजधानी लखनऊ में भी अपराधी बेफिक्र हैं। दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी और फरार हो गए। व्यापारियों से लूट की कई घटनाओं का अभी तक पर्दाफाश नहीं हुआ है। 



अखिलेश यादव ने कहा,''न्यूयॉर्क की तर्ज पर समाजवादी सरकार ने 100 नं0 यूपी डायल सेवा शुरू की थी जिसमें सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती। भाजपा ने इस सेवा का नम्बर बदलकर 112 कर दिया और उसकी व्यवस्थाएं चौपट कर दी। बीमारों को अस्पताल पहुंचाने के लिए समाजवादी 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। वह सेवा भी अब भरोसे की नहीं रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन बनी अब वहां भी समय से सुनवाई और कड़ी कार्यवाही नहीं होती है।



उन्होंने कहा कि,''किसान-मजदूर और नौजवान भाजपा राज में सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हैं। किसान की आय दुगनी होना तो दूर की बात उनका धान भी एमएसपी पर नहीं खरीदा जा रहा है। कई सरकारी क्रय केन्द्रों में ताला तक नहीं खुलता है। प्रदेश में निवेश आने के तमाम दावों का झूठ इसी से पता चलता है कि अभी तक कहीं कोई उद्योग नहीं लगा। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार के चलते उनकी जिन्दगी अंधेरे में है।



अखिलेश  ने कहा,'' भाजपा के अब तक के कार्यकाल में लोगों की जिन्दगी और युवाओं के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। महंगाई बढ़ी, कमाई घटी। इससे एक बड़ी आबादी के सपने टूट गए हैं। भाजपा राज जैसी अंधेर गर्दी कभी देखने को नहीं मिली। भाजपा सरकार की कुनीतियों से आक्रोशित जनता सन् 2022 के चुनावों में उसको करारा जवाब देगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।