मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

आज रात 9 बजे दिल्ली में CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे PM मोदी

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 9 बजे दिवंगत CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे जिनकी कल तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रक्…

आज रात 9 बजे दिल्ली में CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे PM मोदी
आज रात 9 बजे दिल्ली में CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात करीब 9 बजे दिवंगत CDS बिपिन रावत और अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि देंगे जिनकी कल तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे।



CDS बिपिन रावत और सशस्त्र बलों के अन्य जवानों का पार्थिव शरीर आज रात करीब 8 बजे दिल्ली पहुंचेगा। सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए जवानों के परिवार के कुछ सदस्य भी मौजूद रहेंगे।




तमिलनाडु के हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार शुक्रवार को होगा। सभी बॉडीज सुपर हरक्युलिस से रात 8 बजे दिल्ली लाई जाएंगी। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।




कल दिल्ली में निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

जनरल बिपिन रावत की पार्थिव देह आज उनके दिल्ली स्थित घर पहुंच जाएगी। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच लोग रावत के दिल्ली स्थित घर पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद कामराज मार्ग से बरार चौराहे तक शवयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली कैंटोनमेंट में अंतिम संस्कार होगा।



रक्षा मंत्रालय ने कहा- शवों की पहचान बेहद मुश्किल

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर एक बयान जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि हादसा इतना भीषण था कि शवों की पहचान मुश्किल हो गई है। हम सही पहचान के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं, ताकि किसी करीबी की भावना को चोट न पहुंचे। मृतकों के परिजनों को दिल्ली बुला लिया गया है। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जाएगी।



https://www.thevirallines.net/india-news-iaf-mi-17v5-helicopter-crash-14-people-including-cds-bipin-rawat-were-on-board-13-dead


हादसे में बचे वरुण सिंह को बेंगलुरु शिफ्ट किया गया

हेलिकॉप्टर क्रैश में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे हैं। उनका शरीर इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया है। उन्हें पहले वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनको एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया। पिछले साल तेजस फाइटर जेट उड़ाते वक्त उन्हें बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, पर उन्होंने साहस नहीं खोया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया था। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था।



फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरा

कुन्नूर में हादसे वाली जगह से ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। इससे ही हादसे की असल वजह सामने आ पाएगी। ब्लैक बॉक्स स्टील या टाइटेनियम से बनी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग डिवाइस है, जो विमान के क्रैश होने पर जांचकर्ताओं को हादसे की वजह जानने में मदद करती है। ब्लैक बॉक्स का रंग काला नहीं, बल्कि ऑरेंज होता है।



https://www.thevirallines.net/india-news-military-helicopter-crashes-in-tamil-nadu-cds-general-bipin-rawats-chopper-crashes-in-coonoor-four-bodies-recovered-three-injured



तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,'कुन्नूर के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल से Mi-17V5 हेलिकॉप्टर का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद किया गया है'|



हेलिकॉप्टर में सवार थे 14 लोग, 13 की जान गई

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर CDS रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें जनरल रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी थीं। उनके अलावा विमान में सेना के 12 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बुधवार दोपहर तक ये खबर आती रही कि हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को गंभीर हालत में वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। जहां से करीब साढ़े पांच घंटे तक खबर आती रही कि जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत कुछ अफसर बुरी तरह घायल हुए हैं, लेकिन फिर बारी-बारी से मौत की खबर आने लगी।



https://www.thevirallines.net/india-news-iaf-mi-17v5-helicopter-crash-cds-bipin-rawat-his-wife-and-11-other-persons-died-in-helicopter-accident-in-coonoor


दुर्घटना में इनकी मौत

चॉपर में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वॉड्रन लीडर के सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी. साई तेजा, जूनियर वारंट ऑफिसर दास, जूनियर वारंट ऑफिसर ए प्रदीप और हवलदार सतपाल सवार थे। इन सभी का निधन हो गया है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।