मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है भाजपा, बोले अखिलेश- समझ में नहीं आता है 'यह सरकार है या सेल्समैन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार के विकासकार्यों के प्रति भाजपा दुराग्रहपूर्ण रवैया अपना रही है। जनहित की जो तमाम योजनाएं समाजव…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है भाजपा, बोले अखिलेश- समझ में नहीं आता है 'यह सरकार है या सेल्समैन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है भाजपा, बोले अखिलेश- समझ में नहीं आता है 'यह सरकार है या सेल्समैन — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार के विकासकार्यों के प्रति भाजपा दुराग्रहपूर्ण रवैया अपना रही है। जनहित की जो तमाम योजनाएं समाजवादी सरकार ने शुरू की थीं या उनकी परियोजनाएं बना ली थी, उन्हीं को भाजपा अपना बताकर झुठलाने की कोशिश कर रही है। अपनी एक भी योजना लागू न कर पाने वाली भाजपा सरकार के अब गिने चुने दिन रह गए हैं। जनता सच्चाई से भलीभांति अवगत है और वह सन् 2022 के चुनावों में वादाखिलाफ भाजपा को सबक सिखाने में चूकेगी नहीं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,''उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को अपने अमीर दोस्तों को सौंपने की तैयारी में है। लीज पर देकर लोन लेने के घोटाले से सरकार जिन लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशश कर रही है, वे मनमाना टोल वसूल कर जनता का शोशण ही करेंगे। वैसे भी भाजपा सरकार जबसे बनी है उसने गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हितों की अनदेखी ही की है और कारपोरेट घरानों की मदद में कुछ उठा नहीं रखा है। 




समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में फोरलेन सड़कों से मुख्यालय को जोड़ने के साथ ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क भी बनाई थी जिस पर वायुसेना के युद्धक विमान और भारवाहक जहाज हरक्यूलिस भी उतरा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की प्रारम्भिक तैयारियां हो चुकी थी और उसका शिलान्यास भी समाजवादी सरकार में हो चुका था। कई अन्य हाई-वे भी बनने थे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने पुरानी सड़कों को ही नया नाम देकर जनता की आंख में धूल झोंकने का काम किया है। 




समझ में नहीं आता है कि यह भाजपा सरकार है या सेल्समैन। समाजवादी पार्टी सरकार में आने पर भाजपा द्वारा किए जाने वाले महाघोटाले की जांच करेगी और दोषियों को दण्डित करेगी। जनता के साथ धोखा करने और पूंजीघरानों को अवैध तरीके से मालामाल बनाने की साजिशों का भण्डाफोड़ अवश्य होगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।