मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया: चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव

पटना: बिहार विधान सभा में आज चर्चा तो राज्यपाल के अभिभाषण पर होनी थी लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेता निजी हमलों पर उतारू हो गए| चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई दी तल्खी को तेजस्वी ने सदन के अंदर…

क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया: चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव
क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया: चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर तेजस्वी यादव | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार विधान सभा में आज चर्चा तो राज्यपाल के अभिभाषण पर होनी थी लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के शीर्ष नेता निजी हमलों पर उतारू हो गए| चुनाव प्रचार के दौरान दिखाई दी तल्खी को तेजस्वी ने सदन के अंदर भी जारी रखा। उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री नीतीश पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। तेजस्वी ने कहा है कि बेटी पैदा होने के डर से नीतीश कुमार ने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया| राजद नेता के इस आरोप पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया|



तेजस्वी ने कहा है कि,''मुख्यमंत्री कह रहे थे कि बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए। हमने भी जवाब दिया कि यह किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता कि आप मेरे परिवार की बहनों को आप राजनीति में परामर्श में घसीटकर लेकर आएं |



चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोग बच्चों की गिनती कर रहे थे...... एक क्लिप में, सीएम नीतीश कुमार को यह कहते हुए सुना गया था- ''बेटे की चाह में बेटियां पैदा करते रह गए।' जवाब में, मैंने कहा कि यह मेरी बहनों को राजनीति में खींचने के लिए सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री के अनुरूप नहीं है...क्या नीतीश कुमार को लड़की पैदा होने का डर था, इसलिए उन्होंने दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया?




तेजस्वी ने कहा है कि,'लोग यहां तक कह सकते हैं कि आप (सीएम) इस डर से दूसरा बच्चा पैदा नहीं किया? कि वह लड़की हो सकती है। लेकिन मैंने यह नहीं कहा चुनाव के दौरान। मैंने उन्हें सिर्फ याद दिलाया कि मेरे माता-पिता की सबसे छोटी संतान एक लड़की है| जो दो बेटों के बाद पैदा हुई थी।'



तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हत्या के मामले में भी आरोपी हैं... उन्होंने कॉपी राइट उल्लंघन के एक मामले में 25 हजार रुपये जुर्माना भरने का भी आरोप लगाया|तेजस्वी ने कहा है कि,' 1991 में केस हुआ, 2008 में फैसला आना था परन्तु टल गया। 2019-20 में कैसे केस ख़त्म हो गया, ये सब जानते हैं। मुख्यमंत्री( नीतीश कुमार) रहते हुए क्या एसपी उनके खिलाफ काम करेगा। आप इस्तीफा दे देते, फिर जांच कराते तो मानते|




नेता विपक्ष के आरोप पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मर्डर केस को पटना हाईकोर्ट पहले ही खारिज कर चुकी है और  कोर्ट इन आरोपों पर कड़ी टिप्पणी कर चुकी है|इसके बाद उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष से निवेदन किया कि सदन की कार्यवाही से इन आरोपों को बाहर कर दिया जाय|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।