मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जिस तरह अंग्रेजों ने 'डिवाइड और रूल' करके राज किया, उसी तरह भाजपा 'लोगों को मारकर' और डरा कर' राज करना चाहती हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ: भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा से निष्कासित विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश…

जिस तरह अंग्रेजों ने 'डिवाइड और रूल' करके राज किया, उसी तरह भाजपा 'लोगों को मारकर' और डरा कर' राज करना चाहती हैं: अखिलेश यादव
जिस तरह अंग्रेजों ने 'डिवाइड और रूल' करके राज किया, उसी तरह भाजपा 'लोगों को मारकर' और डरा कर' राज करना चाहती हैं: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा से निष्कासित विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए| विनय और कुशल तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे हरिशंकर तिवारी के पुत्र तथा गणेश शंकर के भांजे हैं।



इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''गणेश शंकर पांडे आज बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सपा में आए हैं। पूर्व सांसद भीम शंकर तिवारी और विधायक विनय शंकर तिवारी साथ आ गए हैं, अब समाजवादी पार्टी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-bjp-mla-digvijay-narayan-chaubey-bsp-mla-vinay-shanker-tiwari-and-kushal-tiwari-join-samajwadi-party



अखिलेश यादव ने कहा,'  मुख्यमंत्री जी इसलिए बनाए गए थे कि उत्तर प्रदेश का विकास हो लेकिन साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश में भेदभाव, जाति और धर्म को देखकर काम हुआ। जिस तरह अंग्रेजों ने डिवाइड और रूल करके राज किया, उसी तरह आज भाजपा डरा कर और लोगों को मारकर राज करना चाहती है| पहले गरीबों को राशन बांटने का कार्यक्रम नवंबर तक था और अब इन्होंने मार्च तक कर दिया है। ये मार्च तक इसलिए है क्योंकि ये जानते हैं कि मार्च के बाद इनकी सरकार चली जाएगी|



अखिलेश यादव ने कहा,'''काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की थी। हम दस्तावेज भी देंगे, क्योंकि इस बार हम सबूत के साथ बात करेंगे। यह सब इसलिए हो रहा है ताकि सरकार किसानों को दुगनी आमदनी देने से बच जाए। यह एक व्याकुलता है| आप सभी जानते हैं कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किसने किया था। जब उर्वरकों की उपलब्धता नहीं है और सब कुछ निर्यात किया जा रहा है, तो किसानों की आय कैसे बढ़ेगी? वे डरते हैं कि जनता ये प्रश्न पूछ सकती है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।